फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Midnight firing, bomb guard spreading

आधी रात फायरिंग, बमबाजी से फैली दहशत

Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
Midnight firing, bomb guard spreading
Bomb 2
कर्नलगंज थाने के आसपास का इलाका शुक्रवार देर रात हुई ताबड़तोड़ बमबाजी, फायरिंग से दहल उठा। यहां थाने से कुछ दूरी पर स्थित डायमंड जुबली हॉस्टल में अज्ञात हमलावरों ने न सिर्फ कई बम फेंके बल्कि कई राउंड फायरिंग भी की। बम लगने से हॉस्टल परिसर में खड़ी स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। खबर लिखे जाने तक थाने में हॉस्टल के छात्र जुटे थे। उधर पुलिस का कहना है कि मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना रात करीब 12 बजे की है। डायमंड जुबली हॅास्टल के बाहर पहुंचे अज्ञात युवकों ने परिसर के अंदर ताबड़तोड़ बम फेंके। साथ ही कई राउंड फायरिंग भी की। बम गोलियों के धमाकों से आसपास के लोग सहम उठे। उधर हॉस्टल के छात्र बाहर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। सूचना दी गई तो कर्नलगंज थाने की फोर्स पहुंच गई। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि बम से हुए हमले में हॉस्टल परिसर में खड़ी स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कोई हमलावरों के बारे मे ंनहीं बता सका। इसके बाद दर्जनों की संख्या में हॉस्टलर्स कर्नलगंज थाने पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक तहरीर लिखी जा रही थी। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि हमलावरों के निशाने पर कौन था, इसका पता नहीं चल सका है। हॉस्टल के पास ही सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उसकी फुटेज देखकर हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बम फेंके गए हैं लेकिन फायरिंग की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो हॉस्टल का ही एक छात्र इस बार छात्रसंघ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। ऐसे में हो सकता है कि दहशत फैलाने के लिए ही विपक्षियों ने इस घटना को अंजाम दिया हो। क्योंकि रात के वक्त बम फोड़ने का मकसद समझ नहीं आ रहा है। वैसे गनीमत रही कि हमले के दौरान कोई छात्र मैदान में मौजूद नहीं था। अन्यथा की स्थिति में वह चोटिल भी हो सकता थ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed