फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Marie shot dead in manager's car, 2.82 million looted

कार में मैनेजर को मारी गोली, 2.82 लाख लूटे

Wed, 21 Mar 2018 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Mar 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
Marie shot dead in manager's car, 2.82 million looted
वारदात
बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने गंगापार के मऊआइमा में फिल्मी स्टाइल में वीडियोकान के मैनेजर को चलती कार में गोली मारकर घायल कर दिया और 2.82 लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। मंगलवार की रात पौने नौ बजे मऊआइमा फाटक के पास हुई इस वारदात से सनसनी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल मैनेजर को सिविल लाइंस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन


दारागंज के रहने वाले देवेंद्र कुमार तिवारी वीडियोकॉन कंपनी में मैनेजर हैं। वे मंगलवार को ड्राइवर राधेश्याम को लेकर डस्टर गाड़ी से प्रतापगढ़ गए थे। पैसों का तगादा कर रात करीब 8.45 बजे दोनों शहर लौट रहे थे। अभी वह मऊआइमा फाटक को पारकर कुछ ही आगे बढ़े थे कि तभी वहां दो पल्सर पर सवार होकर चार बदमाश पीछे से आए। कार के दोनोें तरफ एक-एक बाइक बदमाश दौड़ाने लगे। अभी देवेंद्र कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने कार की अगली सीट पर बैठे देवेंद्र पर फायर झोंक दिया। कार की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए गोली देवेंद्र के सीने में लगी। इसके बाद बदमाश ने देवेेंद्र के पास मौजूद नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। चालक ने परिजनों को जानकारी दी उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मामले में सोरांव के सीओ जितेंद्र गिरि ने कहा कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट लिखी जाएगी। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उमेश केसरवानी शहर में टैगोरटाउन के रहने वाले हैं। वह सोरांव थाना क्षेत्र के फाफामऊ स्थित शांतिपुरम सेक्टर ई में राधे सीमेंट एजेंसी चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह मंगलवार शाम करीब सात बजे उमेश घर जाने के लिए निकले। वह बैग लिए हुए थे जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये थे। उनका नौकर संजय निवासी फाफामऊ  दुकान में ताला लगाने लगा। अभी उमेश बैग लेकर कार की तरफ ही बढ़ रहे थे कि तभी पीछे से पैदल ही आए दो बदमाशों ने उन्हें घायल कर उनसे रुपयों भरा बैग छीना और भागने निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल व्यापारी को शहर ले गई जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed