फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyer murder: Three custodial killings including maiden

वकील हत्याकांड : युवती समेत तीन हिरासत में

Tue, 13 Jun 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lawyer murder: Three custodial killings including maiden
गिरफ्तार - फोटो : gettty
चका गांव के वकील विजय कुमार गुप्ता की हत्या के आरोप में पुलिस ने युवती सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। नामजद आरोपी छोटे सिंह की तलाश में सोमवार देर रात तक दबिश दी जाती रही। हालांकि, पुलिस ने नामजद आरोपी के परिजनों को थाने बुलाकर कई अहम जानकारियां जुटाईं हैं। वकील की हत्या का लगभग खुलासा हो चुका है। मामले में नामजद और हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों का आमना-सामना करके हकीकत साफ हो जाएगी। पुलिस को मृतक वकील की बाइक और माउजर के बारे में भी पता चल गया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार यह स्पष्ट हो गया है कि हत्या के पीछे चका गांव की एक युवती ही है। उस युवती से पूछताछ के दौरान काफी सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं, जिनको नामजद आरोपी से सामना कराने पर इस हत्या कांड की तस्वीर साफ हो जाएगी। फिलहाल युवती के बयान को मानें तो उसी के कहने पर हिरासत में लिए गए दिलीप और मान सिंह ने हत्या की है। घटना से कुछ समय पहले मृतक की एक मित्र के मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर छोटे सिंह को नामजद किया गया है। छोटे सिंह की इस हत्या में कितनी भूमिका रही है, यह हिरासत में लिए गए आरोपियों और छोटे सिंह से जानकारी करने पर ही पता चला।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए युवकों में से एक के पास से माउजर मिली है। यह माउजर वकील के पास थी, जबकि उनके पास इसका लाइसेंस नहीं था। बाइक का अभी तक पता नहीं चल सका है। इन्हीं आरोपियों ने सिरसा घाट के पास गंगा नदी में बाइक को बहाने की बात कही है। इस बयान की हकीकत जानने के लिए पुलिस टीम लगी हुईं हैं। गंगा नदी में बाइक फेंकने वाले प्वाइंट पर गोताखोरों को भी बाइक तलाशने के लिए लगाया गया है। एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वकील हत्या कांड की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। बस छोटे सिंह का इंतजार है, उसी के बाद घटना पूरी तरह से खुल जाएगी। बाइक और माउजर के बारे में भी जानकारी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed