{"_id":"598f672e4f1c1be87e8b4ad3","slug":"lathi-charges-on-sp-workers-performing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान युनाइटेड इंजीनियरिंग कालेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ता गोरखपुर मेडिकल कालेज में बच्चों की मौत तथा अन्य मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज करा रहे थे। पहले पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। वहां भगदड़ मच गई।
मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित कर रहे थे उसी वक्त उज्ज्वल रमण सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करने लगे। ब्रिगेड के अध्यक्ष शिव यादव ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि गोरखपुर में तीस से अधिक बच्चों की मौत हुई है और मुख्यमंत्री स्वच्छता की बात कर रहे हैं व पुरस्कार बांट रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शिक्षामित्रों के मामले में भी सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं की गई। कार्यकर्ता नारे करते हुए गेट तक पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे सीएम से मिलने की मांग पर अड़े थे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने ब्रिगेड के अध्यक्ष शिव यादव को गिरफ्तार कर थाने ले गई। सीओ करछना ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर थाने में बैठाया गया, बाद में उसे छोड़ दिया गया।
अरैल चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी सीएम का पुतला दहन किया। शहर दक्षिणी विधानसभा यूथ विंग के अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने कहा कि गोरखपुर में हुई दुखद घटना की जिम्मेदारी वहां के डॉक्टर, अस्पताल प्रबंधन के साथ सरकार की भी है। इसलिए सरकार को तुरंत ही घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसके विपरीत मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में सुल्ताना हनीफ, एएम अब्बासी, नसीम खान, पीके कुशवाहा, आशुतोष ओझा, राजू पटेल, अकरम आदि शामिल रहे।