{"_id":"5a9c51e64f1c1bbd218b62ae","slug":"killing-of-young-flower-businessman-in-the-nane-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी में गला रेतकर युवा फूल कारोबारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनी में गला रेतकर युवा फूल कारोबारी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के नैनी कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मड़कैनी गांव में शनिवार रात फूल कारोबारी राहुल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसकी रक्तरंजित लाश घर के समीप गेहूं के खेत में पड़ी मिली। रात में घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्त शिवचरण पर घरवालों ने हत्या करने का शक जताया तो भड़के गांव वालों ने उसे पकड़ा और जमकर पीटा। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मां की तहरीर पर शिवचरण और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी यमुनापार ने बताया कि फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं है। कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
राहुल पटेल पुत्र चंदर पटेल(18) नैनी कोतवाली के मझिगवां मड़कैनी गांव का रहने वाला था। फूलों का कारोबार करने वाले राहुल के पिता की मौत हो चुकी है। वह यहां अपनी मां कुसुम देवी और एक बहन के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम 7.30 बजे राहुल घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शिवचरन उर्फ कालीचरन पहुंचा और उसे घूमने की बात कहकर बाइक से अपने साथ ले गया।
परिजनों का आरोप है कि रात में शिवचरन तो लौट आया लेकिन राहुल का पता नहीं चला। परिजनों ने बहुत खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। सुबह पड़ोस में ही घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में उसकी रक्तरंजित लाश मिली। सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे। सीओ रत्नेश सिंह ने बताया कि किसी धारदार चीज से गला रेतकर राहुल की हत्या की गई थी। मृतक की मां कुसुम की तहरीर पर शिवचरन को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। घरवालों ने किसी रंजिश की बात से इंकार किया है। हिरासत में लिए गए शिवचरन से पूछताछ की जा रही है।