फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapped victim of 'Uncle' victim

किराएदार ‘अंकल’ की दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची

Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped victim of 'Uncle' victim
रेप
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया इलाके में सात साल की एक बच्ची किरायेदार ‘अंकल’ की दरिंदगी का शिकार हो गई। शनिवार की दोपहर बच्ची को अकेला पाकर किरायेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। लहूलुहान बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वह फरार है। तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


करेली के रहने वाले एक टेम्पो चालक की पत्नी अपनी सात साल की बच्ची को लेकर अपने मायके चकिया में रहती है। मायके में ही टिंकू अरोरा वर्षों से किरायेदार है। टिंकू की पत्नी और पांच साल का बेटा है। टिंकू के ससुराल में किसी की शादी थी। उसकी पत्नी बेटे को लेकर अपनी ससुराल गई थी। दिन में टेम्पो चालक की पत्नी भी काम करने निकल गई। उसकी सात साल की बच्ची कमरे में बैठकर टीवी देख रही थी। उसी समय टिंकू कमरे में घुसा और बच्ची के साथ रेप किया।
विज्ञापन


बुरी तरह से लहूलुहान होने के बाद जब बच्ची की हालत खराब होने लगी तो टिंकू वहां से भाग निकला। बच्ची की मां जब पहुंची तो उसकी हालत देखकर सिहर गई। बच्ची ने टिंकू की हरकत के बारे में बताया। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। यहीं पर पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद संजय कुमार ने बताया कि टिंकू के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह भागा हुआ है। मोबाइल भी बंद है। बच्ची टिंकू के ही पांच साल के बच्चे के साथ दिन रात खेलती थी। वह टिंकू को अंकल कहती थी। टिंकू के बारे में पता चला है कि वह पार्सल ढुलाई का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed