फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jipan member candidate 's husband jumped in the river , in critical condition

जिपं सदस्य पद प्रत्याशी का पति यमुना में कूदा, हालत नाजुक

Fri, 30 Oct 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 30 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Jipan member candidate 's husband jumped in the river , in critical condition
जगतपुर (इलाहाबाद)। सैदाबाद के वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही गुड़िया देवी के पति ने बृहस्पतिवार दोपहर नए यमुना से छलांग लगा दी। युवक को यमुना में कूदते देख खलबली मच गई। नाविकों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। आनन फानन में युवक को एसआरएन लाया गया। वहां से हालत नाजुक देख परिजन निजी अस्पताल में ले गए। युवक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


उतरांव के बरेठी गांव का राजेंद्र कुमार (30) किसान है। उसकी पत्नी गुड़िया देवी वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी है। बृहस्पतिवार को चुनाव चल रहा था। पत्नी गुड़िया पोलिंग बूथ पर थी। सुबह से राजेंद्र भी बाइक लेकर हर पोलिंग पर चुनाव का हाल देख रहा था। इसी बीच वह बाइक लेकर निकल गया। दोपहर लगभग ढाई बजे नए यमुना पुल पर पहुंचा और बाइक और मोबाइल छोड़कर यमुना पुल से छलांग लगा दी। यह देखकर पुल से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। इस पर नाविक युवक को बचाने के लिए यमुना में कूद पड़े। काफी मेहनत के बाद मल्लाहों ने राजेंद्र को बचा लिया।
विज्ञापन


राजेंद्र की हालत नाजुक देख कर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक के कागजात के आधार पर शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी गई। बरेठी बूथ पर मौजूद गुड़िया को यमुना से कूदने की बात पता चली तो रोने लगी। अचानक प्रत्याशी को बूथ पर रोते देख लोग हैरान हो गए। पूछताछ के बाद जानकारी हुई तो गुड़िया को किसी तरह संभाला। गुड़िया परिजनों के साथ एसआरएन पहुंची। राजेंद्र की हालत नाजुक देख परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहीं परिजन हैरान है कि आखिर राजेंद्र ने यह कदम क्यों उठाया। वहीं पुल के गार्डों ने बताया कि राजेंद्र ने कूदने से पहले किसी से आधा घंटा तक बातचीत की थी। एसओ कीडगंज उमेश कुमार ने बताया कि युवक यमुना से कूदा था। उसे निकालकर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed