{"_id":"0abf81d63f6fe4ead94357ab2a30fd76","slug":"jipan-candidate-s-husband-shot-in-critical-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं प्रत्याशी के पति को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिपं प्रत्याशी के पति को मारी गोली, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। शहर के सूबेदारगंज इलाके में इंडियन ऑयल डिपो के गेट नंबर दो के सामने वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी ममता पाल के पति राजकुमार उर्फ गुड्डू पाल (40) को बदमाशों ने गोली मार दी। दिनदहाड़े प्रत्याशी के पति को गोली मारे जाने से गेट के बाहर खलबली मच गई।
खून से लथपथ गुड्डू भागकर एक टैंकर पीछे से छुप गया। खबर पाकर पहुंचे समर्थक और धूमनगंज पुलिस गुड्डू को एसआरएन ले गई। हालत नाजुक देखकर परिजन रामबाग स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस एक अन्य प्रत्याशी के पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि चुनावी रंजिश में गोली मारी गई है। गुड्डु पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड का गवाह भी है।
झलवा का रहने वाला राजकुमार पाल उर्फ गुड्डू ट्रांसपोर्ट का काम करता है। गुड्डू की पत्नी ममता पाल धूमनगंज के झलवा इलाके में वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी है। 13 अक्टूबर को मतदान भी हो चुका है। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे गुड्डू पाल घर से बाइक लेकर निकला था। वह लगभग साढ़े 11 बजे सूबेदारगंज इंडियन ऑयल डिपो के गेट नंबर दो के सामने बाइक खड़ी कर रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने गुड्ड को देखते ही फायर कर दिया। गोली गुड्डू के पेट में दाहिनी ओर कमर के ऊपर लगी।
विज्ञापन
गोली लगते ही गुड्डू लहूलुहान हो गया। वह भागकर एक टैंकर के पीछे छिप गया। बदमाश फायर करते हुए झलवा की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े प्रत्याशी के पति को गोली मारे जाने की घटना से खलबली मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो गुड्डू खून से लथपथ तड़प रहा था। सूचना पर गुड्डू के समर्थक और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल गुड्डू को एसआरएन से रामबाग के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी होने पर सीओ नीति द्विवेदी और एसएसपी केएस इमैनुएल मौके पर पहुंचे। धूमनगंज पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य पद के एक अन्य प्रत्याशी राधा यादव के पति सोनू और देवर मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सीओ नीति द्विवेदी ने बताया कि चुनावी रंजिश के अलावा कारोबार से जुड़े झगड़े और अन्य दूसरे बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं। ऐसे में राजकुमार की हालत में सुधार होने का इंतजार है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद चुनावी रंजिश में हमले की बात सामने आ रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गुड्डू पाल शुरू से ही राजनीति से जुड़ा रहा है। वह बसपा नेता होने के साथ बीडीसी सदस्य भी रह चुका है। राजकुमार उर्फ गुड्डू विधायक पूजा पाल का भी करीबी है। राजकुमार इस बार जिला पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी ममता को चुनाव लड़ा रहा है। वह बसपा समर्थित प्रत्याशी हैं।
गुड्डू ने जब पत्नी को वार्ड नंबर 54 से चुनाव लड़ाया तो यह बात कई लोगों को नागवार गुजरी। चूंकि गुड्डू की पत्नी को बसपा समर्थित प्रत्याशी होने के साथ इलाके में अच्छी पकड़ का लाभ मिला। यह बात विरोधियों को पच नहीं रही थी। ममता के अलावा वार्ड से तीन अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। इनमें वर्तमान जिला पंचायत सदस्य किसान यूनियन के नेता हरिहर यादव की बहू राधा यादव पत्नी सोनू, किसान यूनियन से ही संजय यादव पत्नी अंकुरा देवी, बीजेपी से दुर्गेश चतुर्वेदी की पत्नी रीता देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि उसे कुछ लोगों ने पत्नी को चुनाव लड़ाने से मना किया था लेकिन वह नहीं माना। वहीं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हरिहर सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जबरन उनके बेटों को हिरासत में रखा है। उनका कहना है कि सोनू घायल राजकुमार को अस्पताल में देखने गया था।
राजकुमार पाल को गोली इंडियन ऑयल डिपो के गेट नंबर दो के बाहर मारी गई। गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। लेकिन पुलिस को फुटेज से बदमाशों का कोई क्लू नहीं मिला।