{"_id":"5bf5bd62bdec2269a2079581","slug":"je-on-rigging-in-drain-construction-hostage-made-to-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण में धांधली पर जेई, ठेकेदार को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाली निर्माण में धांधली पर जेई, ठेकेदार को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजरूपपुर में जगमल हाता के पास नाली निर्माण के नाम पर पुरानी नाली को बनते देख स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। बुधवार को उन्होंने जेई से पूछताछ की, जिस पर उसने बजट न होने का हवाला देते हुए नए निर्माण से इंकार कर दिया। इससे लोग नाराज हो गए और जेई व ठेकेदार को बंधक बना लिया। सैकड़ों लोगों ने कौशांबी मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद एडीए के जोनल अधिकारी पहुंचे और लोगों से बात करके उनको शांत कराया। उनके भरोसा दिलाने पर लोगों ने जेई एवं ठेकेदार को जाने दिया।
जगमल हाता के आसपास एडीए नाली, सड़क आदि का पुनर्निर्माण करा रहा है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक ठेकेदार क्षतिग्रस्त नाली पर सिर्फ एक ईंट जोड़कर उसे नई नाली की तरह बना रहा था। इस पर लोगों ने जेई आरपी यादव को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचकर जेई ने बजट न होने का हवाला देते हुए इसी तरह निर्माण की बात कही। उनके जवाब से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने धमकाने की भी कोशिश की। इस पर लोगों ने जेई और ठेकेदार को बंधक बनाकर कौशांबी मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग वहां एडीए के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने पर अड़ गए। दोपहर करीब दो बजे जोनल अधिकारी जेआर मौर्या पहुंचे। लोगों ने जोनल अधिकारी को निर्माणाधीन हिस्सा भी दिखाया। इस पर जोनल अधिकारी ने यहां मानक के मुताबिक कार्य कराए जाने का भरोसा दिलाया। उनके भरोसा दिलाए जाने के बाद ही लोगों ने जेई को वहां से जाने से दिया। इस दौरान अनुराग पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, दीपक मनचंदा, प्रीति त्रिपाठी, आरपी पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता आदि उपस्थित थे।