फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IX student picked up the hanging

नौवीं की छात्रा ने लगा ली फांसी

Fri, 10 Apr 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 10 Apr 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कोतवाली के चंद्रलोक सिनेमा के पास  बृहस्पतिवार दोपहर परीक्षा में फेल होने पर नौवीं की एक  छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मां-बाप जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और काफी आवाज देने के बाद भी नहीं खुला। अनहोनी आशंका से सहमे पिता ने पड़ोसियों को बुलाया तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे का नजारा देख मां-बाप की  आंखों से आंसू निकल आए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली के   चंद्रलोक सिनेमा के पीछे वाली गली में रहने वाले सुब्रतो गुप्ता एक कोचिंग में नौकरी करते हैं। उनकी इकलौती बेटी गुरना(15) एक अंग्रेेजी स्कूल में नौवीं की छात्रा थी। परीक्षा में एक पेपर में सप्लीमेंट्री आने पर सुब्रतो ने फटकार लगाई थी। 23 तारीख को सप्लीमेंट्री परीक्षा का पेपर होना था। दोपहर में पिता डॉक्टर को दिखाने और मां बैंक चली गई। घर में अकेली गुरना ने कमरा बंद कर दुपट्टे  से पंखे के चुल्ले में फांसी लगाकर लटक गई।
विज्ञापन


पिता घर लौटे तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और बुलाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा। कमरे में इकलौती बेटी को फांसी पर लटकते देख सुब्रतो चीख पड़े। इकलौती बेटी की मौत से मां सुजाता और पिता सुब्रतो का रोकर बुरा हाल था। सुब्रतो तो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि  इतनी सी बात पर उनकी लाडली बेटी इतना नाराज होगी कि सुसाइड कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed