{"_id":"5ab171814f1c1bba758b6969","slug":"it-was-decided-to-give-1500-rupees-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 रुपये रोज देने की तय हुई थी बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1500 रुपये रोज देने की तय हुई थी बात
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली तिहरे हत्याकांड के खुलासे के दौरान मंगलवार को एक चौंकाने वाली बात सामने आई। एसएसपी के मुताबिक, सौरभ उर्फ उस्मान व उसकी बीवी सलमा के बीच तय हुआ था कि वह रोज उसे 1500 रुपये देगा। कुछ दिनों तक उसने ऐसा ही किया, लेकिन इसके बाद रुपये देना बंद कर दिया। पुलिस की मानें तो दोनों के बीच आए दिन होने वाले झगड़े की एक वजह यह भी थी।
वहीं सलमा के घरवाले ऐसे किसी समझौते की बात से इंकार करते रहे। उनका कहना है कि बीवी होने के नाते सलमा जरूरत के लिए रुपये जरूर मांगती थी, लेकिन 1500 रुपये रोज की बात गलत है। पुलिस ने यह भी बताया कि निकाह के दौरान ही सौरभ ने शाहगंज में एक दुकान खरीदी थी। इस दुकान को उसने सलमा के नाम कर लिया था, लेकिन उसका दाखिल-खारिज अभी नहीं हुआ था। सलमा चाहती थी कि सौरभ दुकान बेचकर एक प्लॉट खरीदे। 12 लाख रुपये कीमत के इस प्लॉट के लिए किसी जावेद नाम के व्यक्ति से कई बार बात भी हो चुकी थी। सलमा चाहती थी कि सौरभ दुकान बेचकर इस प्लॉट को खरीदे और इसे उसके नाम कर दे। उधर, सौरभ दुकान बेचने को राजी नहीं था। इस बात को लेकर भी लगातार दोनों में नोकझोंक होती रहती थी।
पुलिस के मुताबिक, उस्मान ने पूछताछ में बताया कि घटना के समय उसने चप्पल पहन रखी थी। तीन हत्याएं करने के बाद उसने चप्पल उतारकर घर में ही छिपा दी। साथ ही जूते पहनकर भाग निकला। इसके बाद वह लौटकर तब आया, जब मौके पर पहुंची शहनाज व अन्य लोगों ने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी। एसपी का कहना है कि आरोपी की निशानदेही पर घर से लुंगी, बनियान और चप्पल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तीनों हत्याएं गला रेतकर की गईं थीं। हालांकि, उस्मान ने ससुर और पत्नी पर एक से ज्यादा वार किए थे। एसएसपी ने बताया कि यूनुस और उसकी बेटी सलमा का गला तो रेता ही गया था। उन्हें चाकू से गोदा भी गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है।
एसएसपी ने बताया कि मौके से बरामद किया गया चाकू और कपड़े जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। चाकू पर मिले खून के धब्बों का सैंपल लेकर डीएनए मैचिंग भी कराई जाएगी। कोशिश यही होगी कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जा सके।