{"_id":"d0d31a1cac3524468042c1878614ceac","slug":"innocent-cut-train-save-the-mother-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटी मासूम, बचाने में मां जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटी मासूम, बचाने में मां जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
घूरपुर (इलाहाबाद)। यमुनापार में घूरपुर के पिपरहवा गांव में बृहस्पतिवार शाम रेलवे ट्रैक पर खेलते समय ट्रेन की चपेट आकर चार साल के मासूम की मौत हो गई। ट्रेन आते देख बेटी को बचाने दौड़ी मां भी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम की मौत घर के लोग गम में डूबे हुए है।
मनकवार के पिपराहवा गांव का राजेंद्र पटेल मजदूरी करता है। उसके घर के सामने से इलाहाबाद-मुंबई रेलवे ट्रैक है। शाम को राजेंद्र की चार साल की बेटी काजल खेल रही थी। पत्नी अंदर घरेलू काम में व्यस्त थी। इसी बीच ट्रेन की आवाज सुनकर आरती बाहर निकली तो देखा कि घर के बाहर खेल रही काजल रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी।
आरती बेटी को पकड़ने के लिए दौड़ी, लेकिन तब तक काजल ट्रेन की चपेट में आ गई। जबकि ट्रेन की टक्कर से आरती भी घायल हो गई। काजल की ट्रेन से कटकर मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरती रेलवे ट्रैक के बगल खून से लथपथ तड़प रही थी, जबकि ट्रैक पर काजल का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। घटना से गांव में खलबली मची है। घरवालों का रोकर बुरा हाल है। आरती के तीन बच्चों में काजल सबसे छोटी थी। काजल की मौत और मां का यह देखकर घरवालों का रोकर बुरा हाल है।