फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If the report is lodged then the girl's chances are called, the firing

रिपोर्ट दर्ज कराई तो लड़की के घर धावा बोला, फायरिंग

Sun, 30 Apr 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
If the report is lodged then the girl's chances are called, the firing
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
शोहदों के आतंक के कारण विदोना गांव की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा तीन दिन से पढ़ने के लिए स्कूल नहीं जा रही है। पिता लाल प्रसाद ने तीन दिन पहले शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो शनिवार की रात साढ़े आठ बजे उनके घर पर धाबा बोल दिया। जमकर हंगामा काटा, फायरिंग भी की। 100 डायल किया तो कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने वहां से दो बाइक बरामद की है लेकिन शोहदे भाग गए। पुलिस ने पीड़िता के घर के पास के दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


विदोना की एक छात्रा (17) कक्षा 11 में पढ़ती है। उसे रोजना स्कूल से घर आते समय शोहदे परेशान करते हैं। तीन दिन पहले छात्रा ने यह जानकारी पिता को दी तो उन्होंने थाने में विदोना के अनुज और पड़ौसी गांव दातापुर के मंटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। उसी के बाद से वह बौखला गए, उन्होंने शनिवार की रात पीड़िता के घर पर धाबा बोला और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का करना है कि फायरिंग भी की थी लेकिन फायरिंग से पुलिस ने इंकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वह जांच कर रहे हैं। इस घटना के दोषी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed