{"_id":"5ae8cd244f1c1b9c098b7a9b","slug":"if-the-news-is-received-the-customer-arrived-at-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर मिली तो बदहवास हालत में बैंक पहुंचे ग्राहक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबर मिली तो बदहवास हालत में बैंक पहुंचे ग्राहक
Updated Wed, 02 May 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
यूको बैंक में 16 लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी की खबर से सनसनी फैल गई। बैंक के ग्राहकों को जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। कई ग्राहक बदहवास हालत में बैंक पहुंचे। मेहनत की कमाई लुटने की आशंका में वह परेशान दिखे। बैंक के कर्मचारी उन्हें ढ़ांढस बंधाते रहे।
बैंक मेें चोरी की घटना की जानकारी टीवी चैनलों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैली। खबर ग्राहकों के पास पहुंची तो वह स्तब्ध रह गए। इसके बाद कई उपभोक्ता भागते हुए बैंक में पहुंच गए। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाले सत्येंद्र कुमार सिंह एक ऐसे ही ग्राहक हैं। मम्फोर्डगंज स्थित एडीए कॉलोनी में रहने वाले सत्येंद्र ने बताया कि बैंक में उनका भी लॉकर है। चोरी की खबर मिलते ही वह सीधे बैंक आ गए। पूछने पर बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उनका लॉकर सुरक्षित है, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। इसी तरह अशोक नगर निवासी एस रॉय के परिजन भी बैंक पहुंचे। बताया कि उनका भी लॉकर बैंक में है। प्रीतम नगर निवासी अंकुर मालवीय ने बताया कि वह बिहारी भवन में कार एसेसरीज की दुकान चलाते हैं। एक परिचित से चोरी की सूचना मिलने पर वह बैंक में पहुंचे थे। ज्यादातर लॉकरधारकों का कहना था कि उनका लॉकर उन्हें दिखाया जाए। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें स्ट्रांगरूम तक नहीं जाने दिया गया। दिल्ली में जॉब करने वाली उपभोक्ता अंशू द्विवेदी के भाई भी चोरी की सूचना मिलने पर उनके लॉकर के बारे में जानकारी करने पहुंचे।
कई साल पहले लिया था लॉकर
चोरी की सूचना पर बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों में टैगोर टाउन निवासी अनिल भसीन भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि उनका केमिकल का व्यापार है। कई साल पहले उन्होंने बैंक में लॉकर लिया था। अपने लॉकर की जानकारी के लिए वह बार-बार बैंककर्मियों से पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन
घटना को लेकर आक्रोशित भी दिखे ग्राहक
घटना को लेकर कुछ ग्राहक आक्रोशित भी दिखे। बैंक पहुंचे ग्राहक अपना लॉकर देखना चाहते थे लेकिन, सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। इसी बात पर ग्राहक आक्रोशित भी दिखे। इनमें से एक का कहना था कि ग्राहकों की कमाई की सुरक्षा के लिए बैंककर्मी पहले से अलर्ट होते तो शायद यह घटना नहीं होती।