फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Home firing after not returning FIR

एफआईआर वापस न लेने पर घर पर चढ़कर फायरिंग

Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Home firing after not returning FIR
गोली - फोटो : अमर उजाला
धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीमसराय कॉलोनी में मुकदमा वापस न लेने पर कुछ युवकों ने एक घर पर चढ़कर हमला बोल दिया। कई राउंड फायरिंग की, साथ ही ईंट-पत्थर भी बरसाए। दहशत मेें आए घरवालों ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। हमलावरों के जाने के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए जानलेवा हमले समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नूरजहां अपने पति रईस और चार बच्चों के साथ धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर, बेगमसराय में रहती है। रईस सिलाई का काम करता है। नूरजहां का आरोप है कि 20 मार्च को नीमसराय निवासी वसीम ने उसे सरेराह जान से मारने की धमकी दी थी, जिस पर उसने उस समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। तब से लगातार वह मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहा है। बकौल नूरजहां, दहशत के चलते वह अपने परिवार को लेकर करीब एक हफ्ते पहले नीमसराय निवासी भाई मोहसिन के घर चली आई। आरोप है कि बुधवार शाम करीब पांच बजे वसीम, अपने साथियों इरफान, साहिल निवासी नीमसराय और साहिबा निवासी झूंसी के साथ दो बाइक पर सवार होकर मोहसिन के घर के बाहर पहुंचा। उनके हाथ में तमंचे थे। आरोप है कि गालियां देते हुए चारों आगे बढ़े तो नूरजहां ने दरवाजा बंद कर खुद को और बच्चों को कमरे में छिपा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग के बाद हमलावर बगल के छत पर चढ़ गए और उसके घर में ईंट-पत्थर फेंके। नूरजहां ने बताया कि इसमें उसके घर का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। इसके बाद आरोपी चले गए। उनके जाने के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां से कारतूस के खोखे बरामद हुए। इसके बाद उपरोक्त चारों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी थाना धूमनगंज शैलेष सिंह ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमनगंज पुलिस का कहना है कि हमले में शामिल साहिबा शातिर अपराधी है। पहले भी कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। उस पर कितने मुकदमे हैं, इस बारे में झूंसी पुलिस से जानकारी मांगी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


नूरजहां के पति रईस ने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपी वसीम है। करीब डेढ़ साल पहले शहर में आने से पहले दोनों मुंबई में साथ रहकर कपड़ा सिलने के काम करता था। इसके बाद रईस घर चला आया। लगभग छह महीने बाद वसीम भी लौट आया। रईस का आरोप है कि वसीम उसके घर आता-जाता था। हालांकि उसकी नीयत सही नहीं थी। इसका पता चलने पर उसने व उसकी पत्नी ने उससे नाता तोड़ लिया। इस बात को लेकर वह उससे खुन्नस रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed