फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holika Dahan farmer killed in dispute

होलिका दहन के झगडे़ में किसान की हत्या

Fri, 25 Mar 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan farmer killed in dispute
Murder
होलिका दहन के बाद डीजे को लेकर हुए झगड़े में यमुनापार के कोरांव इलाके में दो परिवार के बीच टकराव हो गया। मारपीट और फायरिंग में एक किसान की मौत हो गई जबकि छह लोग जख्मी हो गए। इस घटना से होली पर गांव का माहौल खराब हो गया। पुलिस गांव पहुंची तो हमलावर फरार हो गए थे। घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन


यह घटना कोरांव में पारा बेलवनिया गांव की है। वहां छोटेलाल तिवारी और शिवजतन कुशवाहा के परिवार के बीच लंबे समय से खुन्नस बनी है । उनके बीच ट्रांसफार्मर से तार खींचकर लाने का भी झगड़ा होता रहा है। बुधवार भोर में होलिका दहन को लेकर उनके बीच फिर टकराव हो गया। आरोप है कि कुशवाहा परिवार ने सबसे पहले होलिका दहन कर दिया इसलिए तिवारी परिवार में नाराजगी थी। फिर दोपहर में तिवारी परिवार की तरफ से कथित तौर पर थाने में शिकायत किए जाने पर पुलिस पहुंची और डीजे बंद करा दिया। साथ ही डीजे को पुलिस थाने उठा ले गई।
विज्ञापन


डीजे कुशवाहा परिवार की तरफ से अपने घर के पास लगवाया गया था। इस मसले से दोनों गुटों में तनाव बढ़ गया। दोपहर में सुरेंद्र तिवारी का पुत्र शिवकुमार कुछ दूर पर कुशवाहा परिवार की परचून दुकान पर कुछ सामान लेने गया। वहां दूसरे गुट के युवकों ने शिवकुमार को घेरकर डीजे बंद कराने को लेकर अपशब्द कह दिए। उनके बीच मारपीट हो गई। वहां से भागकर शिवकुमार ने घर जाकर बताया तो उसके परिवार के लोग गुस्से से भर गए। इसके बाद तिवारी परिवार के कई लोग कुशवाहा परिवार से आपत्ति जताने पहुंचे तो उनके बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तिवारी परिवार ने फायरिंग की जिससे शिवजतन कुशवाहा को गोली लग गई। लालता प्रसाद, रामप्रसाद, शिवप्रसाद, लालजी, जगदीश, दिवाकर, गीता देवी, सीताराम कुशवाहा घायल हो गए। फायरिंग से गांव में खलबली मच गई। गोली लगने से गंभीर घायल शिवजतन को सीएचसी कोरांव ले जाया। डॉक्टरों ने उसे शहर में सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना में प्रदीप तिवारी, अरविंद तिवारी, छोटेलाल तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, शिवकुमार और शिवशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सभी आरोपी फरार हैं। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed