{"_id":"59cab8d54f1c1bb6538b48ee","slug":"holagarh-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की शिकार किशोरी बनी मां, पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप की शिकार किशोरी बनी मां, पांच पर केस
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापार के होलागढ़ इलाके में बलात्कार का शिकार 16 साल की एक किशोरी बिन ब्याहे मां बन गई। उसने पिछले महीने बेटे को जन्म दिया। रेप के आरोपी युवक ने दबाव में आकर हलफनामा बनवाकर शादी का झांसा दिया था लेकिन फिर उसने पल्ला झाड़ लिया। वह शादी के लिए नहीं राजी हुआ तो मंगलवार को पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर होलागढ़ थाने में युवक और उसके पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है।
लोना खार तिवारी का पूरा गांव में रहने वाली 16 साल की किशोरी ने पिछले महीने बेटे को जन्म दिया। ईट भट्ठा में मजदूरी करने वाले उसके पिता ने मंगलवार को होलागढ़ थाने में प्रतापगढ़ में लालगंज अझारा में इटौरी गांव निवासी दीपक मिश्रा, उसके पिता कमलेश, मामा रामदत्त तिवारी, ममेरे भाई राहुल तथा रिश्तेदार प्रेमचंद्र ओझा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस को बताया कि दीपक उनके पड़ोस में अपनी ननिहाल में रहता था। यहं रहने के दौरान ही उसने पिछले साल उनकी 16 वर्षीय बेटी से बलात्कार किया। धमकी से भयभीत बेटी ने रेप की बात छिपा ली थी। उसके गर्भवती होने पर परिवार के लोग सन्न रह गए। तब उसने बताया कि दीपक ने उसके साथ रेप किया था।
लड़की के परिजनों ने दबाव बनाया तो दीपक ने शादी के लिए राजी होते हुए हलफनामा के जरिए कोर्ट मैरिज की बात कही। मगर किशोरी ने बेटे को जन्म दिया तो कुछ दिन बाद ही दीपक विवाह से मुकर गया। जब वह किसी तरह राजी नहीं हुआ तो परिजनों ने थाने जाने का फैसला किया। होलागढ़ थाने में दीपक और उसके पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ बलात्कार, धमकी और पोस्को एक्ट के तहत एफआईआर लिखकर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।