फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hindu hostel and felony vandalism in the FIR

हिंदू हॉस्टल के पास छेड़खानी और गुंडागर्दी में एफआईआर

Sat, 22 Aug 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 22 Aug 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। हिन्दू हॉस्टल के पास छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोपियों के खिलाफ कानून का शिकंजा कस गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी,धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कर्नलगंज पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। वहीं बृहस्पतिवार हंगामे के बाद मौके से पकड़े गए चार उपद्रवियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


कोचिंग आने जाने वाली छात्राओं से कंपनी बाग के पास हिंदू हॉस्टल के कुछ युवकों ने छेड़खानी की थी। इसक ा छात्राओं के परिजनों ने विरोध किया था। इस पर दूसरे दिन कोचिंग जा रही छात्राओं को हॉस्टल के दर्जनों युवकों ने घेरकर बंधक लिया। इतना ही नहीं कुछ लोग छात्राओं के बचाव में दौड़े तो उन्हें ईंट-पत्थर लेकर दौड़ा लिया था। यहां तक कि पुलिस को भी दौड़ा लिया था।
विज्ञापन


चौराहे पर हॉस्टल के लड़कों ने जमकर बवाल काटा था। कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस छात्राओं को लड़कों के चंगुल से छुड़ा पाई थी। पुलिस ने मौके से चार उपद्रवियों को पकड़ लिया था। पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर दिया था। वहीं इस मामले में पीड़ित छात्रा के परिजन की तहरीर पर रोहित चंदेल और दिनेश कुमार समेत 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही ऐसी घटना करने वालों के साथ सख्ती से निबटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिन्दू हॉस्टल चौराहे के पास अक्सर छेड़खानी और छिनैती की वारदात होती रहती है। लेकिन इसके बाद भी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। जिसके चलते आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाती है। सीसीटीवी कैमरा लगा होने पर पुलिस को काफी सहूलियत हो सकती है। शहर में तमाम चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन इस चौराहे पर कैमरा नहीं लगा हुआ है। सड़क पर सुनसान होने के चलते अपराधी इसका फायदा उठाकर ऐसी वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed