फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Held in the security of the High Court, in Yamuna

हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात सिपाही यमुना में कूदा

Fri, 10 Aug 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Held in the security of the High Court, in Yamuna
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नए यमुना ब्रिज पर बृहस्पतिवार की सुबह एक सिपाही ने नदी में छलांग लगा दी। बाइक के साथ सुसाइड नोट व मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया। कैंट व नैनी कोतवाली पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचे सीओ ने मामले की जांच पड़ताल की। दोपहर तक पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में कूदे सिपाही की तलाश करते रहे पर कहीं सुराग नहीं लगा। सिपाही के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। बांदा जिले के पानीवाल स्टेशन रोड कोतवाली नगर निवासी मोहम्मद फैजान खां (25) पुत्र मसूद हुसैन खां वर्ष 2015 में पुलिस में भर्ती हुआ था। इन दिनों फैजान हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात था। वह हाईकोर्ट पुलिस चौकी की बैरक में ही रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे यमुना ब्रिज पर बाइक के साथ उसका मोबाइल व सुसाइड नोट मिला। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो रही है कि वह नदी में कूदा है, क्योंकि उसे किसी ने कूदते नहीं देखा। सिपाही के आत्मघाती कदम उठाए जाने की भनक लगते ही कैंट व नैनी कोतवाली पुलिस के साथ सीओ करछना रत्नेश सिंह मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सिपाही खोजबीन शुरू कराई। हालांकि खबर लिखे जाने तक फैजान का कहीं अता-पता नहीं चल सका। सीओ ने बताया कि सुसाइड नोट के जरिए मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


मसूद हुसैन अहमद के दो बेटी व एक बेटा फैजान था। दोपहर जैसे ही बेटे के आत्मघाती कदम उठाए जाने की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते घर वाले बांदा से इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। सिपाही मोहम्मद फैजान पुल पर आने के बाद अजीज दोस्त इमरान को मैसेज किया कि वह नए पुल से नदी में कूदने के लिए जा रहा है। थोड़ी देर बाद इमरान की नजर मैसेज पर पड़ी तो वह अवाक रह गया। साथी के आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी होते ही वह भागकर नए पुल पर पहुंचा। लेकिन तब तक वह यमुना में छलांग लगा चुका था। फैजान में सुसाइड नोेट में लिखा है कि उसकी मौत की जिम्मेदार एक युवती है। युवती बांदा जिले की रहने वाली बताई जा रही है। फैजान का युवती से क्या रिश्ता है, इस बात का जिक्र फैजान ने सुसाइड नोट में नहीं किया है।
विज्ञापन


फैजान की बाइक के साथ मोबाइल व सुसाइड नोट तो पुलिस को मिला पर बाइक की चाभी नहीं मिली। जिसे लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों के साथ महकमे के लोग भी तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कहीं फैजान ने परिजनों व नाजिया को हलाकान करने के लिए कोई नाटक तो नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed