{"_id":"7a971b204679f20a065a3c0bb3752bfa","slug":"hdpe-a-million-hunters-name-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Fri, 10 Apr 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलोपीबाग के रहने वाले राजेश कुमार पांडेय को ठग लिया गया। उनके बेटे को नौकरी दिलाने के लिए बलिया के एक शख्स ने उनसे एक लाख रुपये ले लिए थे। उसने न तो उसने रुपये लौटाए, न ही नौकरी मिली। रुपये वापस मांगने पर वह धमकाने लगा। थककर राजेश जार्जटाउन थाने पहुंचे और बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज करवा दी।
राजेश कुमार पांडेय ने रुपये लेकर हड़पने का आरोप रघुनाथपुर पिपरिया बलिया के शिवनाथ चतुर्वेदी पर लगाया है। पुलिस के मुताबिक राजेश से तीन लाख रुपये में नौकरी की बात हुई थी। उसने आईडीबीआई बैंक का एक लाख रुपये का चेक शिवनाथ को पेशगी के तौर पर दिया था। शिवनाथ ने दो मार्च को 2014 को रुपये अपने खाते मेें जमा करा दिए। पहले तो शिवनाथ कहता था कि वह रुपये लौटा देगा लेकिन बाद में उसने बात करनी ही बंद कर दी। इंस्पेक्टर जार्जटाउन राजकुमार पांडेय ने बताया कि राजेश कुमार की तहरीर पर शिवनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अमानत में खयानत की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना एसआई राकेश यादव को सौंपी गई है।