{"_id":"5b1d788d4f1c1ba76e8b7188","slug":"hanged-hanging-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकुटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में रहने वाली विवाहिता रविवार को फांसी पर लटकती मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने दहेज के लिए बेटी को मारकर उसे फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रमेश चंद्र जयसवाल तेलियरगंज के रहने वाले हैं। उनका एक मकान गोविंदपुर में भी है। बताया कि बेटी चांदनी (27) से पांच साल पहले राहुल सिंह चंदैल पुत्र उदय सिंह चंदैल निवासी थरवई ने प्रेम विवाह किया था। बकौल उमेश, बेटी-दामाद गोविंदपुर स्थित मकान में ऊपरी तल पर रहते थे। आरोप है कि राहुल अक्सर चांदनी को मारता-पीटता था। शनिवार रात भी उसने मारपीट की। पिता का आरोप है कि दोपहर 12.30 बजे के करीब वह बेटी के घर पहुंचे तो कमरा बाहर से बंद था। दरवाजा खोलकर कमरे के भीतर दाखिल हुए तो बेटी फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पिता का आरोप है कि दो लाख रुपये व गाड़ी न मिलने पर दामाद ने ही बेटी की हत्या कर दी और फिर घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। आरोप यह भी है कि घटना के बाद दामाद भाग निकला। हालांकि इंस्पेक्टर पंकज सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। देर होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। े
चांदनी की मौत से उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया। बेटा सृजन अभी चार जबकि बेटी अक्षिता दो साल की है। मासूम अक्षिता को तो यह पता भी नहीं कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही। दोनों मासूमों को देखकर आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। उधर चांदनी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
उधर, थाना कैंट के बेली गांव में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा छात्र बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची कैंट पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रतापगढ़ के रानीगंज के बजहा गांव निवासी सुरेश कुमार सरोज का पुत्र रौनक सरोज 25 वर्ष यहां रहकर पीसीएस समेत दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसके साथ के छात्रों ने बताया कि कुछ दिन से रौनक गुमसुम रहता था। शनिवार को रोजाना की तरह वह लोगों से मिला लेकिन आधी रात के बाद उसने अपने कमरे में पंखे के चूल्ले में फंदा डालकर उसमें लटक गया। करीब एक बजे कमरे की लाइट जलती देखी छात्रों ने खिड़की से देखा तब वह फांसी पर लटकता मिला। जिसे देख छात्रों के होश उड़ गए। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने आज उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में रौनक के कैरियर को लेकर दबाव में होने की बात सामने आई है।