फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Grocery businessman's murder weapon

किराना व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या

Mon, 01 Oct 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 01 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Grocery businessman's murder weapon
Murder
तेलियरगंज में रविवार की रात टीबी अस्पताल के पास एक किराना व्यवसायी की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। घर से निकले व्यवसायी को पहले से घात लगाए हमलावरों ने घेरकर सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमले के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर इस मामले में शिवकुटी पुलिस ने टीबी अस्पताल के ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संदीप समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। विवाद की वजहों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वारदात रात करीब 9:30 बजे हुई। तेलियरगंज के नयागांव मोहल्ले का किराना दुकानदार अमर पासी (27) पुत्र भरत लाल रात को घर से किसी काम से निकला था। वह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर टीबी अस्पताल के सर्वेंट क्वार्टर के पास पहुंचा था कि घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तबतक हमलावर भाग गए थे। कुछ लोगों ने इस घटना की जानकारी अमर के घर जाकर परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे तत्काल एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमर पासी अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed