फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government is sensitive, not opposed politics: Laxman Acharya

सरकार संवेदनशील, विपक्ष न करे राजनीति : लक्ष्मण आचार्य

Thu, 15 Feb 2018 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 15 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
Government is sensitive, not opposed politics: Laxman Acharya
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
छात्र दिलीप सरोज की हत्या की जांच के लिए इलाहाबाद पहुंची भारतीय जनता पार्टी की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को कालिका रेस्टोरेंट के संचालक अमित उपाध्याय से मुलाकात की। इस दौरान अमित से पूरे घटना क्रम के बारे में पूछा गया। सदस्यों ने एससी/एसटी जनजाति उत्पीड़न निवारण मोेर्चा के कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। कार्यकर्ताओं ने जांच टीम को पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य मांग दिलीप हत्या मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की रही। सदस्यों ने इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में भाजपा काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, सांसद कौशल किशोर, विधायक डॉ. अजय भारती, विधायक रामनरेश रावत ने पुलिस अभिरक्षा में लाए गए कालिका रेस्टोरेंट के संचालक अमित उपाध्याय से बातचीत की। इस दौरान सदस्यों ने शुक्रवार रात हुए हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी ली। घटना के बाद से ही रेस्टोरेंट संचालक पुलिस की हिरासत में है। इसके पहले सदस्य छात्रनेता बच्चा पासी के नेतृत्व में आए प्रदर्शनकारियों से भी मिले। उनका ज्ञापन लेने के बाद सदस्यों ने आग्रह किया कि वह अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दें। ज्ञापन लेने के बाद संवाददाताओं से मुखातिब काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि छात्र दिलीप की मौत की जांच के लिए ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने चार सदस्यीय टीम यहां भेजी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। योगी सरकार संवेदनशील है। विपक्ष इस मामले में राजनीति न करे। निश्चित ही छात्र की मौत की भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन योगी सरकार ने मंगलवार को ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को छात्र के घर भेजा था। वहां उनके पिता को 24.12 लाख का चेक भी सौंपा गया। दिलीप के पिता को शस्त्र लाइसेंस देने का निर्देश डिप्टी सीएम ने संबंधित जिले के डीएम को दिया है।
विज्ञापन


दिलीप की हत्या की जांच के लिए इलाहाबाद पहुंची भाजपा की चार सदस्यीय टीम का बुधवार को सर्किट हाउस मेें स्वागत किया गया। यहां टीम सदस्यों को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक भूपेश चौबे, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, नगर प्रभारी विद्या सागर राय, संजय गुप्ता, श्याम चंद्र हेला, पवन श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed