फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gddopur university student shot

गद्दोपुर में इविवि छात्र को गोली मारी

Sat, 24 Jan 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 24 Jan 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gddopur university student shot
फाफामऊ (इलाहाबाद)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र शिवशंकर अग्रवाल उर्फ शिवम (20) को शुक्रवार दिन में तीन बजे बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज गद्दोपुर के पास गोली मार दी गई। जांघ में गोली लगते ही वह गिर पड़ा। शहर की ओर भागते वक्त हमलावरों ने हवा में भी तीन फायर किए। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को खबर दी और एक वकील ने हमलावरों की बाइक का नंबर नोट कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि सभी युवक शहर से साथ आए थे उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुत्थमगुत्था के बाद फायरिंग में शिवम की दाहिने जांघ में गोली लग गई। विवाद के पीछे एक लड़की बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद शिवम को शहर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


शिवम कटरा में लक्ष्मी टॉकीज परिसर में रहता है। टॉकीज के मालिकों के परिवार से वह जुड़ा है। उसके पिता अनूप अग्रवाल का निधन हो चुका है। वह अपनी मां सरिता अग्रवाल के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक शिवम ने बताया कि वह बेली के रहने वाले अपने दोस्त शिवांग के साथ उसके भाई रत्नेश को लेने गंगा गुरुकुलम जा रहा था। उसी वक्त पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसकी जांघ पर गोली मार दी। गोली लगने के बाद शिवम का दोस्त भाग निकला। हमलावर भी इलाहाबाद की ओर निकल गए। जबकि पुलिस को मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला है कि चार से पांच बाइक पर आठ से दस युवक शहर से आए थे। उनमें किसी बात को लेकर बीबीएस के ठीक पहले झगड़ा हो गया। वहीं पर मारपीट के बाद गोली चली जिसमें शिवम जख्मी हुआ।
विज्ञापन


फाफामऊ चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि हमलावर को शिवम पहचानता है। वह उसके बारे में कुछ बता नहीं रहा। एक बाइक नंबर मिला है जिसके आधार पर हमलावर के पहचान की कोशिश की जा रही है। देर रात तक शिवम के परिजनों ने तहरीर भी नहीं दी थी। यह जानकारी मिली है कि झगड़ा किसी लड़की को लेकर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed