{"_id":"7ff6ea61d66a69509c35ce82072afb98","slug":"gas-cutters-to-cut-the-grill-put-a-dent-in-the-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कटर से ग्रिल काट बैंक में लगा दी सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस कटर से ग्रिल काट बैंक में लगा दी सेंध
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने शुक्रवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा की धनूपुर शाखा में सेंध लगाकर लाखों रुपये उड़ाने की कोशिश कर डाली। इस दुस्साहस में वे काफी हद तक सफल भी हो गए थे लेकिन आसपास के लोगों को भनक लगने पर बदमाशों को भागना पड़ा। बदमाशों ने गैस कटर से खिड़की की ग्रिल और स्ट्रांम रूम का दरवाजा काट डाला था लेकिन लॉक काटने से पहले ही भागना पड़ा। पुलिस ने छानबीन की और बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की। हंडिया थाने की पुलिस का कहना है कि फुटेज देखने के बाद चोरों की धरपकड़ का प्रयास हो रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की धनूपुर शाखा में शुक्रवार आधी रात बदमाश गैस कटर के जरिए खिड़की का ग्रिल काटकर घुसे। फिर स्ट्रांग रूम का भी दरवाजा गैस कटर से ही काटकर बदमाश लॉकर तक पहुंच गए। हालांकि खटपट की आवाज से पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जगकर शोर मचाया तो बदमाशों को बाहर भागना पड़ा। सुबह खबर पाकर हंडिया थाना प्रभारी एमएस देव भी सीओ किरन सिंह चौहान के साथ पहुंच गए। मौके पर फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम भारती को बुलाकर जांच की गई। बैंक मैनेजर डीसी गुप्ता ने बताया कि जनवरी के पहले हफ्ते में भी चोरों ने इसी ढंग से खिड़की काटी थी लेकिन तब भी उन्हें चोरी में सफलता नहीं मिली थी। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरी की कोशिश का केस लिखा। कई संदिग्ध पकड़े गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने इलाके के दुकानदारों, खासतौर से सराफा कारोबारियों को आगाह किया है कि चोरों से खुद भी चौकस रहें।