{"_id":"5bd0cab1bdec22699a7393ec","slug":"gang-rap-in-the-car-with-maiden-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर युवती संग कार में गैंग रेप, बयान में विरोधाभास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर युवती संग कार में गैंग रेप, बयान में विरोधाभास
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर एक युवती से दो युवकों ने चलती कार में गैंपरेप किया और बाद में सीएमपी के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना रविवार की बताई जा रही है। नैनी की रहने वाली युवती पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात उपेंद्र यादव नामक व्यक्ति से हुई। उपेंद्र ने खुद को एक फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताया। पीड़ित के मुताबिक उपेंद्र ने अपना ऑफिस सिविल लाइंस में होने की बात कहते हुए उसके साथ चलने की बात कही। पीड़िता उसकी बातों में आ गई।
विज्ञापन
21 अक्टूबर शाम करीब सात बजे उसे मेडिकल कॉलेज चौराहे पर बुलाया गया। जब वह पहुंची तब नीले रंग की कार में उपेंद्र के साथ एक दूसरा युवक भी मौजूद था। युवती के मुताबिक कार में बैठने के बाद उसको कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी गई। युवती का कहना है कोल्डड्रिक पीने के बाद वह अचेत हो गई और उसके बाद का उसे कुछ होश नहीं।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े नौ बजे जब होश आया तब वह सीएमपी डिग्री कॉलेज के पीछे वाली सड़क में पड़ी हुई थी। उसके कपड़े बुरी तरह फटे हुए थे। पीड़िता के मुताबिक उसके साथ दोनों ने रेप किया था। वह किसी तरह घर पहुंची। बुधवार दोपहर जार्जटाउन थाने पहुंचकर उसने उपेंद्र एवं एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं, इंस्पेक्टर निशिकांत राय का कहना है युवती का बयान लिया गया है लेकिन उसमें कई विरोधाभासी बातें निकलकर सामने आ रही हैं। फिलहाल मामले की विवेचना कराई जा रही है। युवती ने अभी मेडिकल भी नहीं कराया है।