फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gadau , places of Rajneesh Posters

गदऊ, रजनीश के जगह-जगह लगे पोस्टर

Sat, 11 Jul 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gadau , places of Rajneesh Posters
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शातिर इनामी बदमाश गदऊ पासी और रजनीश हेला की तलाश में जुटी धूमनगंज पुलिस उन दोनों के जगह-जगह पोस्टर लगा दिए हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, कौशांबी, प्रतापगढ़ के अलावा आसपास के जिलों में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन बदमाशों के बारे में सूचना देने वाले को पुलिस दस हजार रुपये का इनाम भी देगी। आपरेशन हंट गदऊ में लगी पुलिस सुराग देने वाला का नाम,पता गुप्त रखेगी।
विज्ञापन


धूमनगंज के मुंडेरा गोलीकांड में जूता कारोबारी आकाशदीप की सरेबाजार गोली मारकर हत्या में गदऊ पासी और रजनीश हेला का नाम सामने आया है। इसी गोलीकांड में आकाश के भाई आशीष भी गोली लगने से घायल हुए थे। तब से दोनों बदमाश फरार हैं। 15 हजार रुपये के इनामी गदऊ और 5 हजार रुपये के इनामी रजनीश हेला की तलाश में क्राइम ब्रांच की स्वॉट, इंटेलीजेंस विंग, सर्विलांस विंग और साइबर क्राइम सेल के अलावा धूमनगंज पुलिस के साथ कुल पांच टीमें लगी हैं। गौरतलब है कि विनोद पासी उर्फ गदऊ का भाई हिस्ट्रीशीटर हरिश्चंद्र पासी भी शातिर बदमाश है। वह पचास हजार का इनामी था। हालांकि वह अब जेल मेें है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed