फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Furniture trade bodies found near a railway line

फर्नीचर कारोबारी का रेलवे लाइन के पास मिला शव

Fri, 22 Jan 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन

करेली में नया पुरवा इलाके के फर्नीचर कारोबारी मनीष मिश्र (30) का शव बृहस्पतिवार शाम सूबेदारगंज रेलवे लाइन के पास मिला। शव के पास मिले आईकार्ड और मोबाइल से शिनाख्त कर धूमनगंज पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी।

विज्ञापन

 घरवाले रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने कत्ल के बाद यहां लाश लाकर फेंकने का शक जताया है। वहीं पुलिस का मानना है कि आर्थिक तंगी के चलते उसने ट्रेन के सामने कूद कर जान दी है। मनीष के सिर के पिछले हिस्से में चोट है। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद ही मामला स्पष्ट होगा कि फर्नीचर कारोबारी मौत हत्या है या हादसा। 

विज्ञापन

करेली के नया पुरवा का रहने वाला मनीष मिश्र फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। वह दोपहर में लगभग 11 बजे घर से निकला था लेकिन उसने घरवालों से कुछ बताया नहीं था कि कहां जा रहा है। शाम चार बजे धूमनगंज पुलिस को सूचना मिली कि सूबेदारगंज रेलवे लाइन के पास एक तीस वर्षीय युवक का शव है। इसके बाद चौकी प्रभारी टीपी नगर राकेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मोबाइल फोन और आईकार्ड के आधार पर शिनाख्त कर घरवालों  को खबर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मनीष के ससुर अशोक तिवारी और पत्नी अलका रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। घरवालों का आरोप था कि मनीष की हत्या के बाद शव शव को लाकर रेलवे लाइन के पास फेंका गया है। वह ट्रेन नहीं गिरा है कि न ही सुसाइड किया है। वहीं धूमनगंज पुलिस का मानना है कि उसने आर्थिक तंगी के चलते ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। एसआई राकेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed