फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Furious at the university, firing

विश्वविद्यालय में जमकर हुआ बवाल, फायरिंग

Fri, 10 Aug 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Furious at the university, firing
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : self
विश्वविद्यालय के गणित विभाग में गुरुवार की दोपहर जमकर बवाल हो गया। सीट पर बैठने को लेकर दो छात्र भिड़ गए। एक हॉस्टल के छात्र की पिटाई कर दी गई तो वह बड़ी संख्या में अंत:वासियों को बुला लाया। इसके बाद वहां जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर छात्र भाग निकले। मौके से चार चारपहिया और पांच बाइक बरामद की गई है। बवाल की आशंका को देखते हुए वहां आरएएफ और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि कुछ नाम पता चले हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


गणित विभाग में गुरुवार की दोपहर दो छात्रों के बीच सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने दूसरे छात्र का बैग ले लिया। इसी बात पर मारपीट होने लगी। तब तक बीच बचाव करने डिपार्टमेंट के तमाम लड़के पहुंच गए। हॉस्टल में रहने वाला छात्र धमकी देता हुआ चला गया और कुछ देर में एक दर्जन से अधिक लड़कों के साथ वापस आ गया। सभी लाठी-डंडा और ईट पत्थर लिए थे। वे कक्ष संख्या चार में पहुंचे और लड़कों से मारपीट करने लगे। मेज कुर्सी भी पलट दी। वहां शोरगुल सुनकर कुलानुशासक तथा अन्य अध्यापक पहुंच गए। पुलिस को भी बुला लिया गया। हमलावर लड़के पुलिस को देखकर भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस की गाड़ी जैसे ही वहां से हटी, हमलावर लड़के और बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ कर दी। कई लड़कों को पीटा गया। वहां मौजूद लड़कियां रोने लगीं। वहां कई क्लास चल रही थीं।
विज्ञापन


हंगामा देखकर छात्र-छात्राएं कक्षा छोड़कर भागने लगीं। हमलावर लड़के रुमाल से अपना मुंह ढके हुए थे। तोड़फोड़ के बाद उन्होंने कई राउंड फायर भी किए। फायरिंग से छात्र-छात्राएं बुरी तरह से सहम गए थे। इसके बाद एसएसपी और एसपी सिटी को सूचना दी गई। मौके पर कर्नलगंज इंस्पेक्टर समेत कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया। पुलिस आरएएफ की टीम के साथ वहां पहुंच गई। वहां फोर्स तैनात कर दी गई है। हिंदू हास्टल में फोर्स तैनात कर दी गई। प्रभारी इंस्पेक्टर ओपी यादव ने बताया कि कुछ हमलावर लड़कों के नाम पता चले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुलानुशासक आरएस दुबे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तहरीर के मुताबिक गणित विभाग में कक्ष संख्या चार में कुछ बाहरी लड़के आकर एक छात्र को पीट रहे थे। जब विभाग के लड़कों ने बीच बचाव किया तो वे धमकी देते हुए भाग गए। दोबारा बड़ी संख्या में आकर फिर तोड़फोड़ और मारपीट की। अध्यापकों और पुलिस के पहुंचने पर हमलावर लड़के फायरिंग करते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर कर्नलगंज के मुताबिक हमलावरों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गणित विभाग में फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना से न सिर्फ छात्र-छात्राएं बल्कि अध्यापक भी सहमे हैं। घटना के तुरंत बाद गणित के विभागाध्यक्ष पीके सिंह ने कुलानुशासक आरएस दुबे को पत्र लिखकर घटना की गंभीरता की जानकारी दी। उनके पत्र के आधार पर ही कुलानुशासक ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।


--विश्वविद्यालय में झगड़े की सूचना पर कई थानों की फोर्स और आरएएफ को भेज दिया गया था। वहां फोर्स तैनात है। एफआईआर दर्ज कर आरोपी लड़कों को खोजा जा रहा है। नितिन तिवारी, एसएसपी इलाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed