फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Secretary General of the High Court Bar cousin murdered

हाईकोर्ट बार के पूर्व महासचिव के चचेरे भाई की हत्या

Fri, 02 Oct 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 02 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर के राजरूपपुर मोहल्ले में साठ फीट रोड चौराहे पर बृहस्पतिवार रात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव के चचेरे भाई संजय मिश्र (35) को मार गोली मार दी गई। गोली लगते ही संजय सड़क पर गिर पड़ा। चौराहे पर मौजूद लोगों ने गोली मारने वालों को दौड़ाकर दबोच लिया। जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। घायल संजय को एसआरएन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वकील के भाई की हत्या की खबर से खलबली मच गई। वकीलों की भीड़ और आक्रोश को देखकर कई थानों की फोर्स और पुलिस के आला अफसर एसआरएन पहुंच गए।
विज्ञापन


नवाबगंज के कक रहिया के रहने वाले प्रभाशंकर मिश्र हाईकोर्ट में वकील हैं। वह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव भी हैं। उनका चचेरा भाई संजय मिश्र कानपुर में एक फोटो लैब में नौकरी करता था। वह बृहस्पतिवार को कानपुर से अपने घर ट्रांसपोर्टनगर आया था। रात में वह चचेरे भाई से मिलने प्रभाशंकर मिश्र के राजरूपपुर स्थित घर गया था। वहां से मिलकर लौट रहा था। साठ फीट रोड चौराहे पर संजय के दोस्त जटा और अतुल मिल गए। वह खड़ा होकर उनसे बात करने लगा।
विज्ञापन


तभी राजरूपपुर मोहल्ले के पूर्वांचल चौराहे का रहने वाला खुल्दाबाद बाल सुधार गृह का कर्मचारी सुभाष राय बाइक से आ गया। सुभाष का चौराहे पर खड़े ड्राइवर कल्लू से किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। झगड़ा होते देख संजय बीचबचाव करने गया। इस पर सुभाष संजय पर भड़क गया। उसने संजय को धमकाते हुए कहा कि ज्यादा नेता मत बनो। इस बात को लेकर संजय और सुभाष के बीच कहासुनी होने लगी तो सुभाष ने पिस्टल निकाली और संजय को गोली मार दी। गोली संजय के पेट में लगी तो वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारते ही संजय के दोस्त सुभाष पर टूट पड़े। सुभाष की लात घूंसों से जमकर धुनाई कर दी। गोली चलने से मोहल्ले में खलबली मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर धूमनगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। खून से लथपथ संजय को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव के भाई की गोली मारकर हत्या की खबर सुनकर एसआरएन अस्पताल में वकीलों की भीड़ जुट गई।


वकीलों में खासा आक्रोश था। संजय के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। संजय दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई वरूण मिश्र की फाफामऊ में फोटो स्टेट की दुकान है। परिवहन विभाग के रिटायर कर्मचारी संजय के पिता राम सुंदर का बेटे की मौत से रो-रोकर बुरा हाल था। संजय के सात साल का एक बेटा है। पति की मौत से पत्नी रूचि की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed