{"_id":"5aaffe4d4f1c1bb7758b650a","slug":"for-which-saurabh-took-osman-from-his-own-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसके लिए सौरभ से उस्मान बना उसकी ही जिंदगी छीन ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिसके लिए सौरभ से उस्मान बना उसकी ही जिंदगी छीन ली
इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली के जीटीबी नगर में हुए तिहरे हत्याकांड की खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे आसपास के लोग भी घटना से स्तब्ध थे। खास तौर से उस्मान को हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी आंखें फटीं रह गईं। लोग आपस में एक-दूसरे से सवाल पूछते रहे कि जिसकी खातिर उस्मान ने अपना मजहब छोड़ दिया, आखिर कैसे उसने उसका ही कत्ल कर दिया।
पुलिस की मानें तो मूलत: कोतवाली थाना क्षेत्र के पानदरीबा के रहने वाले उस्मान का नाम पूर्व में सौरभ केसरवानी था। करीब एक साल पहले वह सलमा के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कर उससे शादी कर ली। सलमा की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी करीब पांच साल पहले करेली निवासी एक युवक से हुई थी। पहले पति से उसकी दो बेटियां भी हुईं। इनमें से आयना को उसने अपने साथ रख लिया जबकि दूसरी बेटी पहले पति के साथ रहती है। मनमुटाव होने पर सलमा पहले पति से अलग होकर मायके में रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सौरभ से हुई और धीरे-धीरे दोनों करीब आते गए।
परिवार के लोगों की मानें तो दोनों के अलग-अलग मजहब का होने के कारण वे इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इस पर सौरभ ने खुद ही धर्म परिवर्तन कर लिया। इसके बाद उसने न सिर्फ सलमा से शादी की बल्कि खुशी-खुशी उसकी बेटी आयना को भी स्वीकार लिया था। सोमवार को मौके पर जुटे कुछ लोग यह भी चर्चा करते दिखे कि आयना भले ही उस्मान की सगी बेटी न हो लेकिन उसने उससे कभी सौतेला व्यवहार नहीं किया। लोग हैरत में थे कि आखिर कैसे उसने उस पत्नी और बेटी का कत्ल कर दिया जिन्हें वह इतना चाहता था।