{"_id":"5946deaa4f1c1b2b598b4755","slug":"footage-of-assassins-from-other-states-shooters-will-be-matched","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों के शूटरों से हत्यारों के फुटेज का होगा मिलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे राज्यों के शूटरों से हत्यारों के फुटेज का होगा मिलान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों का पीछा करती युवती की फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. ए के बंसल की हत्यारों तक पहुंचने के लिए एसटीएफ दूसरे राज्यों की पुलिस की मदद लेगी। एसटीएफ ने शूटरों के सीसीटीवी फुटेज और स्केच की नए सिरे से फाइल तैयार कर ली हैं। ये फाइलें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विहार, झारखंड राजस्थान, दिल्ली तथा हरियाणा राज्यों की पुलिस क्राइम टीम को इन शूटरों की पहचान के लिए दी जाएगी। एसटीएफ को आशंका है कि डॉ. की हत्या कराने वालों ने दूसरे राज्यों से शूटर भाड़े पर लिए होंगे।
तीन दिन पहले एसटीएफ डॉ. बंसल की हत्या की जांच के लिए आई थी। इस टीम से नए सिरे से सीसी फुटेज और स्केच देखे । पुलिस अधिकारियों और पीड़ित परिवार से कुछ जानकारियां की थीं। लेकिन किसी भी स्तर पर शूटरों की पहचान नहीं हो सकी है। एसटीएफ की कोशिश शूटरों तक पहुंचने की है। पिछले महीने एसटीएफ ने बारी बारी से मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गोरखपुर सहित दर्जन भर शहरों के प्रोफेशनल शूटरों की फाइल खंगाली। उनके फोटो से डॉ. बंसल की हत्या करने वालों के फुटेज और स्केच का मिलान किया गया। जिसमें उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिली। दो शूूटरों के चेहरे इन शूटरों से मिलते जुलते मिले हैं। उन दोनों शूटरों पर भी एसटीएफ काम कर रही है।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि एसटीएफ के साथ-साथ स्थानीय पुलिस इंटर स्टेट पुलिस के संपर्क में है। दूसरे राज्यों के क्राइम सेल से वहां के शूटरों और डॉ. बंसल की हत्या करने वाले शूटरों के फुटेज और स्केच का मिलान कराया जाना है। इस बारे में भी पुलिस टीम काम कर रही है।