{"_id":"c288fe45b24937b0b98869d1e5abf6bd","slug":"flirting-on-the-opposition-entered-the-house-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर घर में घुसकर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध पर घर में घुसकर हमला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद । छेड़खानी के विरोध पर शोहदे मारपीट पर आमादा हो जा रहे हैं। शहर की प्रीतम नगर कॉलोनी में छेड़खानी के विरोध पर अराजक तत्वों ने सीनियर एकाऊंटेंट के घर में घुसकर मारपीट की। उनकी पत्नी और बेटी को पीटकर घायल कर दिया। धूमनगंज थाने में एफआईआर लिखी गई है। उधर, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीएससी की छात्रा से छेड़खानी करने वाले शोहदों ने ऐतराज करने पर दो छात्रो को पीटा और धमकी भी दी।
प्रीतम नगर कॉलोनी में रहने वाले एजी कार्यालय के सीनियर एकाऊंटेंट की बेटी से बुधवार सुबह इलाके के शोहदों ने अश्लील इशारे करते हुए अपशब्द कहे थे। पता चला तो पिता ने उन युवकों से विरोध किया और चेतावनी दी। इस पर बौखलाए युवकों ने बुधवार शाम सीनियर एकाऊंटेंट के घर में घुसकर मारपीट का दुस्साहस कर डाला। उनकी पत्नी और बेटी को पीटकर जख्मी कर दिया और फिर धमकी देते हुए भाग गए। जख्मी मां-बेटी को अस्पताल ले जाया गया। शिकायत पर धूमनगंज पुलिस इलाके के छोटू और नटखट को नामजद करते हुए खोजबीन कर रही है।
उधर, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के छात्रों आलोक मौर्या और तारिक खान ने पुलिस को बताया कि दोपहर में बाहरी अराजक तत्वों ने कॉलेज में बीएससी की छात्राओं की तरफ अश्लील हरकत और फब्तियां कसीं। इस पर उन दोनों ने जाकर प्राचार्य से शिकायत की तो आरोपी युवक को पकड़कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। मगर बाहर निकलने के बाद आरोपी सलमान ने अपने कई दोस्तों के साथ मिलकर आलोक और तारिक पर हमला कर दिया। उन दोनों की पिटाई की और धमकाया कि जान से मार दिया जाएगा। कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।