फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flirting dispute , controversy in CMP

छेड़खानी का विवाद, सीएमपी में बवाल

Sat, 22 Aug 2015 01:30 AM IST
Flirting dispute , controversy in CMP
Flirting dispute , controversy in CMP Updated Sat, 22 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीएमपी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार दोपहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट के बाद जमकर ईंट-पत्थर और बम चले। कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। एक छात्र के सिर में चोट आई है। जार्जटाउन पुलिस के पहुंचने के बाद बवाल शांत हुआ, लेकिन तब तक उपद्रवी भाग निकले थे। बताया जाता है कि छात्रा से छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था। एसओ जार्जटाउन ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमपी डिग्री कॉलेज लाइब्रेरी गेट के पास छात्रों की भीड़ जमा थी। उसी दौरान बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा से छेड़खानी को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। छात्रा से छेड़खानी का एक गुट के छात्र ने विरोध किया तो दूसरे गुट के छात्रों को ये बात नागवार लगी। इस बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। छात्र बचकर लाइब्रेरी की तरफ भागा तो उसे दूसरे गुट के छात्रों ने पकड़ कर उसे पीट दिया। छात्र किसी तरह चंगुल से बचकर लाइब्रेरी के अंदर घुस गया। इसके  बाद उसकी तरफ से भी कई छात्र आ गए।
विज्ञापन


एक गुट ने बमबाजी की तो दूसरे गुट ने पथराव से इसका जवाब दिया। बमबाजी और पथराव से परिसर में अफरातफरी मच गई। बाहर मौजूद छात्र-छात्राएं सुरक्षित स्थान की ओर भागे। परिसर में बवाल की सूचना पर कॉलेज प्रशासन और जार्जटाउन पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं से इस बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बमबाजी और पथराव में कौशलेंद्र सिंह उर्फ राहुल नामक छात्र घायल है। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पथराव से लाइब्रेरी के गेट का शीशा टूट गया है। प्रॉक्टर डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से उपद्रवी छात्रों की शिनाख्त की जा रही है। अज्ञात में मामले की तहरीर दी गई है। एसओ जार्जटाउन दीपक पांडेय ने बताया कि प्रॉक्टर की तरफ से अज्ञात में तहरीर दी गई है। मुकदमा लिखकर आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed