{"_id":"5a6102024f1c1b82268b51ff","slug":"fire-in-the-mattress-from-the-room-heater-the-death-of-the-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूम हीटर से गद्दे में लगी आग, वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रूम हीटर से गद्दे में लगी आग, वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
बांदा के घ्ार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी केघर बृहस्पतिवार को आग लग गई। इस दौरान आग ताप रही वृद्धा की दम घुटने से मौत हो गई। घर में धुआं फैलने पर नीचे केतल पर मौजूद लोग भागकर ऊपर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया ह्रै।
कोतवाली थाना क्षेत्र में लक्ष्मण मार्केट केपास रहने वाले प्रदीप केसरवानी इलेक्ट्रानिक आइटम का व्यापार करते हैं। कैलाश मार्केट भी उन्हीं का है। प्रदीप केदो भाई दिलीप और संदीप हैं। पुलिस केमुताबिक , बृहस्पतिवार शाम करीब 4.30 बजे उनकी माता सुरजकली(80) ऊपर केतल पर स्थित कमरे में रूम हीटर जलाकर बैठी थीं। बाकी केघरवाले नीचे के तल परअपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक ऊपर केतल पर धुआं फैलने पर घरवाले भागकर पहुंचे तो देखा कि सूरजकली बेसुध पड़ी थीं। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनकेशरीर का कुछ हिस्सा भी झुलस गया था। पुलिस का मानना है कि मौत दम घुटने की वजह से हुई। इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिवारवालों की तरफ से सूचना नहीं दी गई थी। फिर भी जानकारी पर पुलिस पहुंची। परिवारवाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना केवक्त सूरजकली रूम हीटर जलाकर गद्दे पर बैठी थीं। पुलिस का मानना है कि आग पहले गद्दे में लगी होगी और इसकेबाद पूरे कमरे में धुआं भर गया होगा। शायद यही वजह रही कि वह चीख भी नहीं सकीं। इसी दौरान दम घुटने से उनकी मौत हो गई होगी।