फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against five accused on doctor's Tahrir

डॉक्टर की तहरीर पर पांचों आरोपियों पर एफआईआर

Tue, 14 Aug 2018 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Aug 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
FIR against five accused on doctor's Tahrir
Gangrape
सिविल लाइंस स्थित रेलवे अस्पताल में युवती से गैंगरेप के मामले में सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। मामले में उन पांचों आरोपियों को नामजद किया गया है, जिन्हें डॉक्टर की तरफ से आरोपी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रेलवे अस्पताल में तैनात डॉ. संजीव कुमार हांडू की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में अस्पताल के चार कर्मचारी और एक होमगार्ड शामिल है। कर्मचारियों में अटेंडेंट रविशंकर बिंद, एच ए श्यामबाबू, सफाईवाला सुरेश, ओटी असिस्टेंट मनमोहन लाल शामिल हैं जबकि आरोपी होमगार्ड का नाम हंसराज है। डॉक्टर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके संज्ञान में आया है कि एक अगस्त को रात 11.30 बजे के करीब अस्पताल में एक अज्ञात युवती को लाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन


स्टाफ से जानकारी लेने के बाद अस्पताल के संबंधित कर्मचारियों का बयान लिया गया। तहरीर के साथ ही डॉक्टर की ओर से आरोपियों के लिखित बयानों की प्रति भी उपलब्ध कराई गई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। रेलवे की ओर से मामले में आरोपी चारों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed