फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Female-dominated attack , two brothers sue

महिला प्रधान पर हमला, दो भाइयों पर मुकदमा

Mon, 25 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Female-dominated attack , two brothers sue
क्राइम
झूंसी में शेरडीह गांव की प्रधान सरस्वती देवी पर रविवार सुबह थरवई इलाके में कथित तौर पर उस वक्त फायरिंग की गई जब वह अपने भांजे के साथ बाइक पर सिकंदरा में रौजा की तरफ जा रही थीं। गोली चलने पर वह बाइक समेत सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें चोट पहुंची। इसके बाद हमलावर भाग निकले। दो सगे भाइयों को नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस लिखकर पुलिस घटना की सच्चाई की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सात बजे शेरडीह गांव की प्रधान सरस्वती देवी सरायइनायत में बीकापुर गांव निवासी अपने भांजे फूलचंद्र के साथ बाइक पर सिकंदरा स्थित गाजी मियां के रौजा के लिए रवाना हुई थीं। वे दोनों थरवई में सिंगरामऊ गांव के सामने से गुजर रहे थे। आरोप है कि तभी दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल ओवरटेक करने के बाद फायरिंग कर दी। गोली तो नहीं लगी लेकिन फूलचंद्र बाइक पर संतुलन खो बैठा। वे दोनों सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग उधर दौड़े तो बाइक सवार तीन अपराधी भाग गए। सरस्वती देवी और फूलचंद्र को बाइक से गिरने पर चोट पहुंची थी।
विज्ञापन


खबर पकार परिवार के लोग आ गए। पुलिस को सूचना देकर उन्हें इलाज की खातिर ले जाया गया। सरस्वती का कहना है कि उनके कत्ल के इरादे से गोली मारी गई थी लेकिन वह बच गईं। उनकी तहरीर पर शेरडीह गांव के ही शैलेंद्र यादव उर्फ नाटे और उसके भाई छंगू के खिलाफ केस लिखा गया है। पुलिस का कहना है कि अभी घटना की जांच की जा रही है कि वास्तव में ऐसा कुछ हुआ है या पेशबंदी में केस लिखाया गया। हमले में नामजद शैलेंद्र के दो भाइयों का कत्ल हो चुका है जिसमें सरस्वती के बेटे समेत परिवार के लोगों को ही आरोपी बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed