फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father dies of bike collision, child injured

बाइक की टक्कर से पिता की मौत, बच्ची घायल

Wed, 24 Jan 2018 01:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 24 Jan 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा बाजार के मंगतूरिया के सामने सड़क किनारे खड़े पिता व सात वर्षीय बेटी को बाइक सवार युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिता व सात वर्षीय बच्ची घायल हो गई। बाइक सवार युवक बाइक छोड़ कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


करमा बाजार के रहने वाले ओम प्रकाश (40) पुत्र राम हरख सोमवार की रात घर के  सामने खाना खाने के बाद अपनी सात वर्षीय बेटी बबीता के साथ खड़ा  था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने ओम प्रकाश व बबीता को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ओम प्रकाश खंभे से टकरा गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक सवार युवक मौके से भागने में सफल हो गए। आसपास व घर वाले घटना स्थल पहुंच कर आनन-फानन दोनों को शहर उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने घायल ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल बबीता का उपचार कराया गया। मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने देर रात लाश को घर ले आए। मंगलवार की सुबह करमा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस लाश को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टंम के लिए भेज दिया। पुलिस बाइक को पुलिस चौकी पर ले अपने साथ ले गई। पुलिस की छानबीन में बाइक सवार दोनों युवक उभारी कटरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बाइक किसी दूसरे के नाम से है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed