फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FaceBook Girlfriend Called Youth Home In The Face Of Ishq, Fierce Beating

फेसबुकी प्रेमिका ने युवक को घर बुला उतारा इश्क का भूत, जमकर हुई पिटाई

Sat, 29 Jul 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 29 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
FaceBook Girlfriend Called Youth Home In The Face Of Ishq, Fierce Beating
मार पिटाई
शहर के एक युवक को झूंसी की युवती से फेसबुक पर हुई दोस्ती और बाद में मोेबाइल फोन के जरिए इजहारे इश्क करना काफी भारी पड़ गया। युवक से पीछा छुड़ाने के लिए युवती ने उसे अपने घर पर बुलाकर परिजनों संग जमकर पिटाई कर इश्क का भूत उतार दिया। एक दिन पहले महिला ने रात के अंधेरे में युवक को मिलने के लिए उसे झूंसी अपने घर बुलाया। युवक को घरवालों से मिलने के बहाने बुलाया गया था। भुक्तभोगी युवक ने मोबाइल और रूपये छीनने के भी आरोप लगाए गए हैं। इश्क  के बुखार में लाठी-डंडे खाए युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से भी नहीं की है।
विज्ञापन


शहर के रहने वाले एक युवक का झूंसी की एक युवती से कुछ रोज पहले सोशल साइट फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। युवक ने युवती की आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट का मैसेज भेजा जिसे युवती ने कुछ घंटे बाद एक्सेप्ट कर लिया। बातचीत की शुरूआत फेसबुक पर चैटिंग से हुई। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर भी दिए। वाट्सएप पर चैटिंग के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान ही दोनों ने अपने-अपने इश्क का इजहार भी किया। दोनों साथ जीने-मरने की भी कसमें खाने लगे। हालांकि तब तक दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ था।
विज्ञापन


पर अब युवती युवक से अपना पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसी बीच अचानक एक दिन पहले युवक ने फोन किया तो युवती ने रात के अंधेरे में मिलने की इच्छा जताई। मिलने के लिए युवक को युवती ने अपने झूंसी स्थित घर बुलाया। अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उत्साह से लबरेज युवक बगैर परिजनों को बताए चोरी-छिपे रात में झूंसी स्थित उसके घर पहुंच गया। युवती ने युवक का वेलकम करते हुए उसे घर के आगे के कमरे में प्रेम से बैठाया गया। पर कुछ देर बाद जो कुछ भी हुआ। उसे युवक ता उम्र नहीं भूलेगा। अचानक युवती और उसके परिजन लाठी-डंडा लेकर युवक पर हमलावर हो गए। युवक को कमरे में बदंकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई। साथ ही उसके पैंट की जेब में रखा रूपये और मोबाइल भी छीन लिया गया। किसी तरह युवक जान बचाकर वहां से भागा। मामला इश्कबाजी से जुड़ा होने के कारण युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से भी नहीं की और चुपचाप घर लौट गया। पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed