{"_id":"2dcf3d7b73bee2a36a9d418c9c6ac804","slug":"excise-team-featured-in-gurpur-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरपुर में आबकारी टीम का छापा, खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूरपुर में आबकारी टीम का छापा, खलबली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 13 Aug 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी टीम ने घूरपुर इलाके में छापेमारी की। बुधवार सुबह के समय हुई छापेमारी के चलते शराब तस्करों में खलबली मच गई। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोग दहकती भट्टी छोड़कर फरार हो गए। छापेमारी में कुल दो सौ लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर मिली 15 किलोग्राम लहन नष्ट कराई गई। कुल 15 मामले दर्ज किए गए।
जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह ने आबकारी निरीक्षक अमित मिश्र, आरबी सिंह, कुलदीप सिंह, राम मोहन त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन संजय भारती, आबकारी निरीक्षक एसएसएफ दीपा केशरी के साथ घूरपुर के हथिगन, हथिगनी, करमा, कटरा और बलापुर में छापा मारा। दबिश के बाद अवैध शराब बनाने के धंधे में लिप्त तस्करों में खलबली मच गई। वे भाग निकले। दर्जनों दहकती भट्टियों और शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट कर दिया गया। हथिगन गांव में मनोज कुमार और करमा कटरा के अखिलेश सोनकर के घर और खेत में छिपाकर रखी गई कच्ची शराब बरामद हुई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।