{"_id":"325d48af2718d7ea54fe861f7bdd73d8","slug":"engineering-student-made-the-leap-into-the-yamuna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के छात्र ने यमुना में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियरिंग के छात्र ने यमुना में लगाई छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 17 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी। दिल्ली में इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस की तैयारी करने वाले छात्र गौरव ने शनिवार सुबह यहां नए पुल से यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली से गाजीपुर में अपने घर के लिए रवाना हुआ था लेकिन ट्रेन से उतरने के बाद पहुंच गया यमुना पुल। पुलिस से खबर पाकर गाजीपुर से उसके परिवार के लोग आ गए। समझा जा रहा है कि अपने भविष्य की चिंता में उसने खुदकुशी का कदम उठा लिया।
मूल रूप से गाजीपुर जनपद के हरिहरपुर बोझपुर का रहने वाला गौरव वनमाली (26) पुत्र उपेन्द्र नाथ वनमाली दिल्ली के इंस्टीट्यूट से आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस) की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार रात वह दिल्ली से गाजीपुर में अपने घर के लिए रवाना हुआ। ट्रेन से शनिवार सुबह यहां इलाहाबाद जंक्शन पर उतरने के बाद वह नए यमुना पुल पर पहुंच गया। पुल के पिलर नंबर 18 के पास बैग रखकर उसने रेलिंग पर चढ़ यमुना में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देख राहगीरों ने शोर मचाया तो पुल पर तैनात गार्ड वहां पहुंच गए।
उन्होंने नैनी पुलिस को सूचना दी पुलिस ने गोताखोरों को शव की तलाश में उतारा लेकिन देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद नैनी पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दी। छात्र के पिता उपेंद्र नाथ ने बताया कि गौरव दो बेटों में बड़ा था। छोटा पुत्र आदित्य है। एक बेटी ज्योत्सना भी है।
विज्ञापन
उन्होेंने बताया कि शुक्रवार को फोन पर गौरव से बात हुई तो उसने बताया था कि वह ट्रेन से रवाना हो रहा है और शनिवार को घर पहुंच जाएगा। मगर खबर मिली उसकी आत्महत्या की। परिजनों ने बताया कि गौरव ने कौशाम्बी के एक कॉलेज से बीटेक और इलाहाबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज से एमटेक किया था। फिर वह आईईएस की तैयारी के लिए दिल्ली चला गया था। अचानक उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह रहस्य बना हुआ है। परिवार के लोग रात में इलाहाबाद पहुंच गए। गौरव के पिता उपेंद्र ने बताया कि गौरव काफी मिलनसार था। परिवार में सबका दुलारा था। पढ़ने में भी मेधावी था। उसने ऐसा क्यों किया। यह कोई नहीं समझ पा रहा है। रविवार को नए सिरे से यमुना में गोताखोरों को उतारकर शव की तलाश की जाएगी।
औद्योगिक के शांतिपुरम संडवा के पास शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अनुसार मृतका विक्षिप्त थी। वह कई दिनों से इलाके में टहल रही थी। सुबह भी गांव के लोगाें ने उसे रेलवे लाइन को ओर जाने से रोका था पर वह किसी की बात नही सुन सकी। मृतका की शिनाख्त नही हो सकी है।