फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight hours of questioning in the murder of Dr Bansal

बंसल हत्याकांड में डॉक्टर से आठ घंटे पूछताछ

Fri, 03 Feb 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Eight hours of questioning in the murder of Dr Bansal
Murder
डॉ. बंसल हत्याकांड में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को अस्पताल प्रबंधन से जुड़े एक डॉक्टर से एसटीएफ आफिस में तकरीबन आठ घंटे तक पूछताछ की। अस्पताल से जुड़े तमाम कागजातों की भी जांच की गई। देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन शुक्रवार को फिर बुलाया गया है। उसके अलावा दो और कर्मियों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। उन्हें छोड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन


जीवन ज्योति अस्पताल मैनेजमेंट से जुड़े डॉ. राघवेंद्र को एसटीएफ ने गुरुवार को पूछताछ के लिए आफिस बुलाया। उनसे घटना के पहले और बाद की तफ्सील से जानकारी ली गई। इस दौरान एक बात पता चल रही है कि डॉ. बंसल को मवैया जाना था, लेकिन उनके मोबाइल पर कॉल आई जिसके बाद वह रुक गए। संभवत: किसी वीआईपी मरीज को देखने के लिए कॉल आई थी। इस बात की पुष्टि के लिए एसटीएफ ने अस्पताल से आज ही पूरा रिकार्ड मंगवाया। कितने मरीज घटना के समय मौजूद थे। उस दिन उन्होंने कितने मरीजों को देखा, उन सभी का विवरण चेक किया गया।
विज्ञापन


डॉ. राघवेंद्र अस्पताल का हिसाब किताब भी देखते हैं। उनसे तमाम खर्चों के बारे में पूछताछ की गई। डॉ. बंसल से जुड़े विवादों के बारे में भी उनसे पूछा गया। यह भी पूछा गया कि हाल के दिनों में कितने लोगों को नौकरी से निकाला और कितने नए लोगों को रखा गया है। उन सभी की सूची और मोबाइल नंबर मांगे गए हैं। घटना वाले दिन से जुड़ी लगभग सभी जानकारियों को आज मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ घंटे बाद उन्हें छोड़ जरूर दिया गया, लेकिन शुक्रवार को कुछ और कागजातों के साथ दोबारा बुलाया गया है। डॉ. राघवेंद्र से इससे पहले भी पूछताछ हो चुकी है। इसके अलावा पुलिस ने दो कर्मचारियों को और उठाया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शक के दायरे में आए तमाम लोगों में दो ऐसे कर्मचारियों को चुना है जिनके कुछ न कुछ लिंक डॉॅ. बंसल के दुश्मनों से मिल रहे हैं। उनसे लगातार पूछताछ हो रही है।


इलाहाबाद (ब्यूरो)। जीवन ज्योति अस्पताल प्रबंधन ने घटना के समय डॉ. बंसल के साथ रहे अटेंडेंट शैलेंद्र पाठक को नौकरी से निकाल दिया है। पाठक वही शख्स है जिसकी मौजूदगी में कातिलों ने डॉ. बंसल को चार गोलियां मारी थीं। इसके बाद भी उसने कहा था कि ‘हत्यारों को मैंने नहीं देखा’। उसका कहना था कि गोली चलती देख वह मेज के नीचे छिप गया था। पुलिस ने उससे कई बार सख्ती से पूछताछ की थी, लेकिन उसने मुंह नहीं खोला।


वह बार बार एक ही चीज की रट लगाए रहा कि जब कातिल घुसे तो वह दूसरे काम में व्यस्त था। उसके बारे में यह भी जानकारी मिली है कि महर्षि विश्वविद्यालय से जुड़े एक शख्स ने ही उसे नौकरी पर रखवाया था। हत्या के तुरंत बाद भी उसकी गतिविधियां काफी संदिग्ध थी। इन्हीं सब बातों के मद्देनजर उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। पुलिस भी उसे संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed