फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DR . Bansal threatened by loss of millions

डॉ. बंसल को करोड़ों का चूना लगाकर दी धमकी

Mon, 26 Oct 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
DR . Bansal threatened by loss of millions
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जीवन ज्योति हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एके बंसल ने कीडगंज थाने में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, हेराफेरी, गालीगलौज और धमकी का मुकदमा लिखाया है। आरोप है कि  इन लोगों ने उनसे महर्षि महेश योगी द्वारा संचालित महर्षि इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव इंटेलीजेंस के संचालन के लिए कई करोड़ रुपये लिए।
विज्ञापन


साथ ही सीतापुर स्थित महर्षि इंस्टीटयूट ऑफ क्रिएटिव इंटेलीजेंस यूनिवर्सिटी का जिम्मा सौंपा। डॉ. बंसल के मुताबिक उन्होंने इस विश्वविद्यालय को स्थापित करने में करोड़ों रुपये लगाए। फर्नीचर से लेकर स्टॉफ की नियुक्ति तक सब कुछ किया। मगर अचानक फर्जी कागजात बनाकर उन्हें विश्वविद्यालय से बेदखल कर वहां प्रवेश पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


इसकी शिकायत डीएम से की तो जांच के बाद रिपोर्ट प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को भेज दी गई। इसकी सूचना जब छल कपट करने वालों को मिली तो उन्होंने बाई का बाग स्थित उनके हॉस्पिटल में घुसकर हंगामा किया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कीडगंज थाने में अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, वीके श्रीवास्तव, दीपक दुबे और विजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed