{"_id":"5744abd44f1c1b152c690f34","slug":"dozens-of-supporters-of-the-muscle-and-muscle-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबलियों की पेशी और दर्जनों समर्थक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाहुबलियों की पेशी और दर्जनों समर्थक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 25 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
राजू पाल हत्याकांड मामला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जिला अदालत में मंगलवार को पेशी पर अलग मामलों में आए बाहुबलियों और उनके साथ अपराधी छवि के दर्जनों असलहाधारी समर्थकों की मौजूदगी से माहौल गरमाया रहा। विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को धमकी के मामले में गवाह उमेश के साथ पूजा पाल, पूर्व पार्षद बच्चा पासी समेत एक दर्जन गाड़ियों में पचास से ज्यादा लोग आए थे तो आरोपियों पूर्व सांसद अतीक अहमद, उनके भाई पूर्व विधायक अशरफ के साथ बीस से ज्यादा वाहनों में समर्थक पहुंचे थे। उसी दौरान जवाहर पंडित हत्याकांड के आरोपी करवरिया बंधु कपिलमुनि करवरिया, सूरजभान करवरिया, उदयभान करवरिया भी पेशी पर नैनी जेल से अदालत लाए गए थे।
उनके भी दर्जनों समर्थक अदालत परिसर में पहुंच गए थे। कचहरी और अदालत परिसर में बाहुबलियों की पेशी के दौरान दर्जनों समर्थकों की मौजूदगी से माहौल ऐसा था कि लोग आशंकित नजर आए। सीओ डीपी तिवारी भी इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह और पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने पूर्व सांसद अतीक के चचेरे भाई हमजा समेत कुछ लोगों से असलहों के बारे में भी पूछा कि कोई अंदर लेकर तो नहीं आया है। कई लोगों की तलाशी भी ली गई। राजू पाल हत्याकांड में दोनों तरफ से आए लोग अलग-अलग छोर पर मौजूद रहे लेकिन उनके बीच पहले हुए टकराव के चलते तल्खी साफ नजर आई।