फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Douba two accused in Suraj murder case, seek third

सूरज हत्याकांड के दो आरोपियों को दबोचा, तीसरे की तलाश

Tue, 15 May 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 15 May 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Douba two accused in Suraj murder case, seek third
arrest
सूरज हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की दोपहर बाइक से जाते समय मुखबिर की सूचना पर लूसनपुर गांव के समीप से धर दबोचा। पकडे़ गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।  वहीं दो नामजद हत्यारोपियों से एक और भी नाम प्रकाश में आया है। जिसकी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन


    थाना सोरांव फाफामऊ स्टेशन रोड निवासी गोपी चंद मिश्र के पुत्र सूरज मिश्र (30) की हत्या करके शव को कछार में फेंक दिया गया था। जिसकी रविवार की सुबह शव फाफामऊ कछार में मिली थी। घटना मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने चकिया घाट थाना थरवई नवासी लवकुश मिश्र व विकास उर्फ महेंद्र पुत्रगण दया शंकर मिश्रा के खिलाफ हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसको पुलिस को तलाश थी। सोमवार की दोपहर मुखबिर की सूचना सोरांव पुलिस मयफोर्स के साथ लूसनपुर पुलिया से बाइक से जाते समय हत्यारोपियों को धर दबोचा। सोरांव इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ ने बताया कि पकडे़ गए हत्यारोपी लवकुश के पास से पुलिस ने आलाकत्ल पिस्टल, दो मैगजीन, तथा चार कारतूस जबकि विकास के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपियों ने हत्या का कारण दोनों में विवाद बताया है। वहीं पुलिस की जांच में सूरज हत्याकांड में तीसरा नाम प्रकाश में आ रहा है। जिसकी तलाश पुलिस को है। वहीं पुलिस ने आलोक की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


सोरांव पुलिस ने सोमवार की भोर मुखबिर की सूचना पर जिल्ला नहर के पास से सुशील पासी उर्फ बाबा पुत्र राम बाबू निवासी छोटा पसियाना राजापुर थाना धूमनगंज को 4 बम के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सोरांव सुरेंद्र नाथ ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति 2016 में लूसनपुर थाना सोरांव से स्वर्णकार से लूट घटना को अंजाम देने के साथ वह हत्यारोपी है। पुलिस द्वारा बताया गया कि सुशील पासी उर्र्फ बाबा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अनिरूद्घ कुमार एसआई ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार को दबोचा, पुलिस की पूछताछ में बाइक का कागजात न दिखा पाने को लेकर मनोज कुमार उर्फ पण्डित पुत्र लाल बहादुर निवासी जूड़ापुर दांदू बस्ती का बाग थाना सोरांव तथा लाल चंद पुत्र राम प्रताप निवासी माधवापुर मलाक चतुरी सोरांव से दो बाइक चोरी की बरामद कि या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed