फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctors' strike over late night

देर रात डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Tue, 14 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 14 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टराें ने मंगलवार देर रात अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी। मंडलायुक्त, डीआइजी, डीएम व एसएसपी से वार्ता के बाद डॉक्टरों ने देर रात हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। एसएसपी वीपी श्रीवास्तव ने अंतिम दौर की वार्ता के लिए डॉक्टरों को बुलाया था। आंदोलित डॉक्टरों व एसएसपी के बीच लंबी वार्ता के बाद डॉक्टरों की मांगें मान ली गईं।
विज्ञापन


एसएसपी ने डॉक्टरों को हमले के आरोपियों के खिलाफ ‘उत्तर प्रदेश चिकित्सा परिचर्या सेवाकर्मी और चिकित्सा परिचर्या सेवा संस्था हिंसा एवं सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम-2013 ’ के तहत कार्रवाई करने के अलावा डॉ. रोहित गुप्ता के परिजनोें को पर्याप्त सुरक्षा, डॉक्टरों व नर्सिंगहोम की सुरक्षा के लिए मेडिकल हेल्प लाइन शुरू करने व आंदोलन के दौरान चक्काजाम करने वाले डॉक्टरों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर प्रकरण सुलझा लेने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा मरीजों-तीमारदारों ने भी राहत की सांस ली है। ज्ञात हो कि डॉक्टरों की हड़ताल से एसआरएन के अलावा शहर के 450 से अधिक नर्सिंगहोम में भर्ती मरीजों-तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



हड़ताल समाप्त होने के बाद एएमए के पदाधिकारियों व डॉक्टरों ने हड़ताल के दौरान शहरियों, मरीजों-तीमारदारों को हुई परेशानी को लेकर माफी मांगी है। एएमए की अध्यक्ष डॉ. अभिलाषा चतुर्वेदी, सचिव डॉ. मनोज माथुर, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. नीता वर्मा समेत कई डॉक्टरों ने माफी मांगी है। डॉक्टरों का कहना है कि हड़ताल के चलते मरीजों-तीमारदारों को जो परेशानियां हुई उसका अफसोस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed