फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctor Kartikeya sued Air Force officer for declaring nepotism

वायु सेना अफसर को विक्षिप्त घोषित करने में डॉक्टर कार्तिकेय पर मुकदमा

Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Doctor Kartikeya sued Air Force officer for declaring nepotism
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी राम लाल विश्वकर्मा को विक्षिप्त होने का प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में शहर के चर्चित डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा और पीड़ित के बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ थाना धूमनगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी रामलाल विश्वकर्मा दो दिन पहले एसएसपी से मिले थे। उन्होंने अपने बेटे तथा डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत किए। जिसमें डाक्टर की ओर से जारी किया गया विक्षिप्त होने का प्रमाणपत्र और उसके बाद की गई शिकायत पर डॉक्टर को उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल की ओर से जारी किया गया नोटिस भी दिखाया। जिसे एसएसपी ने गंभीरता से लेकर थाना धूमनगंज के एसओ को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए।
विज्ञापन


पीड़ित रामलाल विश्वकर्मा ने रिपोर्ट में कहा है कि उनका बेटा अरविंद शर्मा और उसकी पत्नी विद्योत्तमा जबरन मकान हड़पना चाहते हैं और कई बार मारापीटा और मकान छोड़ने की धमकी दी। ऐसा न करने पर धमकाया कि पागल घोषित कराकर मकान पर कब्जा कर लेंगे। इन दोनों ने 29 जुलाई 2016 को क्लाइड रोड स्थित डॉ. कार्तिकेय शर्मा से पीड़ित के नाम से एक फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाया। जबकि वह कभी कार्तिकेय शर्मा के पास इलाज कराने तक नहीं गए। जिसके प्रमाण स्वरूप डाक्टर की ओर से जारी किया गया प्रमाणपत्र भी पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed