{"_id":"59306fca4f1c1b7873bdaaab","slug":"do-not-get-rod-after-finding-one-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे ढूंढने के बाद भी नहीं मिली छड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ घंटे ढूंढने के बाद भी नहीं मिली छड़
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
सेंट जोसेफ कालेज के छात्र की आंख फोड़ने के आरोपी वाइस प्रिंसिपल लेसिली कोटिनो बृहस्पतिवार को डेढ़ घंटे तक सिविल लाइंस पुलिस के साथ रहे। आरोपी ने नौ मई को हुई घटना के बारे में अपना पक्ष रखा, लेकिन छात्र की पिटाई करने वाली छड़ बरामद नहीं करा पाए। थॉर्नहिल चौकी प्रभारी राकेश यादव उनके साथ कालेज परिसर में सुबह 10 से लेकर 11.30 बजे तक रहे। वाइस प्रिंसिपल ने कहा कि घटना के बाद छड़ कूड़े में फेंक दी थी। वहां कू ड़ा जला हुआ है, हो सकता है चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों ने कूड़े के साथ साथ छड़ को जला दिया हो।
चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिला है, लेकिन वह चार दिन तक थाने आकर जांच में सहयोग करेंगे। विवेचना के दौरान उनके बयान लिए गए। इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में अपना पक्ष रखा और कहा, ‘यहां छात्र के साथ जो भी हुआ दुर्भाग्यपूर्ण था। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, महज दुर्घटना है।’ कालेज में अन्य शिक्षक तथा छात्रों के भी बयान लिए गए। हाईकोर्ट के निर्देश पर अभी तीन दिन और जांच होगी। उसके बाद भी जरूरत पड़ने पर आरोपी जांच में सहयोग करेंगे। पीड़ित छात्र इन दिनों लखनऊ के प्रकाश नेत्रालय में भर्ती है, उसका पांच जून को आपरेशन प्रस्तावित है। डॉक्टरों ने आंख में दर्द और ब्लड की आशंका के चलते पीड़ित छात्र से बात करने से मना किया है।