{"_id":"3fc522daced778c22c8ed06bfcd8f222","slug":"djs-refusing-to-play-soldiers-arrived-and-chased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने से मना करने पहुंचे सिपाहियों को खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे बजाने से मना करने पहुंचे सिपाहियों को खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 02 Aug 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर (ब्यूरो)। फूलपुर के फरीदाबाद गांव में सड़क से गुजर रहे निशान के दौरान बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंचे सिपाहियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। सिपाहियों ने डीजे वाले को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए। लोगों का आक्रोश देखकर सिपाहियों को जान बचाकर भागना पड़ा। वहीं फूलपुर एसओ ने बताया कि बिना परमीशन के डीजे बजाने पर रोक है। डीजे संचालक को चेतावनी देकर सिपाही लौट आए।
फरीदाबाद कस्बे के एक कारोबारी शाम को गांव में ही एक शिव मंदिर पर निशान चढ़ाने जा रहे थे। निशान में डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते जा रहे थे। निशान में लगभग डेढ़ सौ से अधिक महिला-पुरुष शामिल थे। निशान में डीजे बजाने की सूचना पर फूलपुर थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पहुंचते ही सिपाहियों ने डीजे संचालक को गाली देते हुए दो थप्पड़ मार दिए। यह देखकर श्रद्धालु भड़क गए। श्रद्धालुओं और सिपाहियों के बीच कहासुनी होने लगी। भीड़ के बीच फंसा देखकर सिपाही भागे तो उन्हें खदेड़ लिया। फिर श्रद्धालु डीजे बजाते हुए निशान चढ़ाने मंदिर तक गए।