फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disclose the theft of millions of home business

कारोबारी के घर लाखों की चोरी का खुलासा 

Wed, 25 May 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 25 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Disclose the theft of millions of home business
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यमुनापार के शंकरगढ़ इलाके में चार दिन पहले कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को चोरी के माल के  साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही चोरी का माल बरामद हुआ है। पुलिस चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


शंकरगढ़ के बसहरा उपरहार गांव के रहने वाले मक्खन लाल केसरवानी परचून कारोबारी हैं। घर के बाहर ही उनकी दुकान है। 20 मई की रात मक्खन के घरवाले घर के बाहर सो रहे थे। रात में चोर पीछे के रास्ते दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया। ताला तोड़कर नगदी और जेवर समेत लाखों का माल समेट ले गया। सुबह घरवालों की नींद खुली तो अंदर कमरे का नजारा देखकर सन्न रह गए। शंकरगढ़ पुलिस चोरी का मुकदमा लिखकर आरोपियों की तलाश में लगी थी। मंगलवार दोपहर एसओ शंकरगढ़ संतोष कुमार शर्मा हमराहियों के साथ इलाके में गश्त में थे।

विज्ञापन

 

तभी उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चोरी का मास्टरमाइंड घर के पास मौजूद है। इस पर एसओ संतोष शर्मा ने घेरेबंदी कर आरोपी मंगल निवासी पूरा गंगोच बैसमपुरवा शंकरगढ़ को दबोच लिया। एसओ के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर कारोबारी के  घर से चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed